उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदली है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू……..
उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदली है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। गंगोत्री, यमुनोत्री सहित आसपास की ऊँची चोटियों में बर्फबारी देखने को मिली।
वही निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गईं है। यमुनोत्री, खरसाली, हर्षिल और सांकरी सहित आसपास के क्षेत्र में आज सुबह से ही बर्फबारी शुरू हो गई थी।