आज 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………
मेष राशि
अगर आप सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे तो दिन बेहतर रहेगा. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी और दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है. छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। बेवजह गुस्सा नुकसान करेगा, इसलिए शांत रहें. मित्र की मदद से आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. मां के स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
वृषभ राशि
आत्मविश्वास और चिंता दोनों साथ चलेंगे. पारिवारिक तनाव मानसिक दबाव बढ़ा सकता है. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है. नकारात्मक सोच से बचें. पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है. नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
मिथुन राशि
अकारण क्रोध और विवाद से बचना जरूरी है. आय बढ़ाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं. मानसिक शांति रहेगी, फिर भी छोटी-छोटी बातों से चिड़चिड़ापन हो सकता है. शिक्षा में रुकावट आ सकती है. वाहन खर्च बढ़ेगा।
कर्क राशि
संयम रखना अनिवार्य है. कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी. खर्च बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा. धार्मिक रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि
मन प्रसन्न रहेगा लेकिन धैर्य की कमी परेशानी दे सकती है. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. शिक्षा में सफलता मिलेगी. परिवार का सहयोग रहेगा।
कन्या राशि
आत्मविश्वास बढ़ेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. नौकरी या स्थान परिवर्तन संभव है. निवेश सोच-समझकर करें. भाइयों से मतभेद हो सकते हैं।
तुला राशि
क्रोध बढ़ सकता है. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यवसाय में बदलाव लाभकारी रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन अधिकारियों से मतभेद संभव है।
वृश्चिक राशि
मन में आशा और निराशा दोनों रहेंगी. आय में वृद्धि होगी. मित्रों से सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में जटिलताएं आ सकती हैं. संपत्ति में निवेश संभव है. रिश्तों में मधुरता आएगी।
धनु राशि
मन शांत रहेगा लेकिन खर्च बढ़ेंगे. परिवार में सामंजस्य रहेगा. वाहन से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है. जीवनसाथी से मतभेद संभव है. पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
मकर राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. परिवार के साथ यात्रा संभव है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मानसिक तनाव रह सकता है. मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास रहेगा लेकिन व्यापार में चुनौतियां आ सकती हैं. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. खर्च बढ़ेंगे. कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी. दूर यात्रा संभव है।
मीन राशि
पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और शिक्षा में सफलता मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. संपत्ति से लाभ संभव है. धैर्य में कमी रह सकती है।

