आज 8 अप्रैल 2026 दिन बुधवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिये अपना राशिफल…….
मेष राशि
8 अप्रैल का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक उन्नति के नए अवसर मिलेंगे. व्यापार में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा और आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं।
वृष राशि
8 अप्रैल का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा. बिजनेस में नए आइडिया आपको आगे बढ़ाएंगे. सेहत के प्रति सचेत रहनेे की जरूरत है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ चीजें बिगड़ सकती हैं. गुस्से पर काबू रखें।
मिथुन राशि
8 अप्रैल का दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कोर्ट-कचहरी के मामले से बचकर रहे. घर-परिवार में घुटनों का दर्द सता सकता है।
कर्क राशि
8 अप्रैल आपको जोखिम भरे कार्यों से बचना होगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा. मनी मैनेजमेंट की जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा किसी पुराने दोस्त से सालों बाद मुलाकात हो सकती है. वैवाहिक जीवन में दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
8 अप्रैल का दिन साझेदारी में काम करने के लिए अच्छा रहेगा. आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. दांपत्य जीवन में सुधार आएगा. किसी भी तरह के गैर कानूनी कामों से दूर रहें. पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
कन्या राशि
8 अप्रैल का दिन सेवा और परोपकार में बीतेगा. नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और परिवार में समस्याओं का समाधान होगा. किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है. परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है. दिखावे से दूर रहे. ऑफिस में आपके सीनियर्स का साथ मिलेगा।
तुला राशि
8 अप्रैल आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. कौशल में निखार आएगा. पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं. करियर में नए अवसर मिलने के साथ लोगों का सहयोग मिलेगा. पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. जंक फूड खाने से बचें।
वृश्चिक राशि
8 अप्रैल का दिन संपत्ति खरीदने के लिए अच्छा है. हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. यह समय आपके लिए खुद पर काम करने का है, दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भर होने पर दिक्कत आपको ही होगी. किसी से भी झूठ बोलने से बचें।
धनु राशि
8 अप्रैल का दिन सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. काम काज में मन लगा रहेगा. खर्च ज्यादा हो सकता है. किसी दोस्त की पैसों से मदद कर सकते हैं. निवेश के मामले में सोच-समझकर फैसला लें।
मकर राशि
8 का दिन अप्रैल सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. व्यापार में लाभ मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार में किसी सदस्य को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में बोरियत महसूस होगी. किसी भी तरह के बड़े फैसले लेने से पहले घरवालों के साथ बातचीत करें।
कुंभ राशि
8 अप्रैल भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।
मीन राशि
8 अप्रैल आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत है. खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी से बचें. परिवार में तालमेल बनाकर चलें. किसी भी चीज को लेकर ओवरथिंक करने से बचें।

