आज 25 नवंबर 2025 दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…….

मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा. नए काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं. कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे. फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है. किसी परिचित के साथ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें।

 

 

 

 

वृषभ राशि
मन में नई उमंग देखने को मिलेगी. नया काम करने का विचार बन सकता है. व्यापार में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन शानदार रहेगा. किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है. कोई अभिलाषा पूरी होने की संभावना है. सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे. करियर पर फोकस बनाए रखें. शेयर बाजार में निवेश के लिए सही समय है।

 

 

 

कर्क राशि
दिन मिले-जुले परिणाम देगा. युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. व्यापार में आज कोई डील करने से बचें. परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

 

 

 

सिंह राशि
काम के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी. घर का कोई बड़ा धन देने में सहायता कर सकता है. अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा न उठाने दें. शौहरत और पहचान मिलेगी. निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

 

 

 

 

कन्या राशि
मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. हर अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे. धन का आगमन आर्थिक परेशानी दूर करेगा. वरिष्ठों से मिला सहयोग उत्साह बढ़ाएगा।

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा. कोई बड़ा निर्णय जीवन में परिवर्तन ला सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. भविष्य के लिए बड़ी धन राशि निवेश कर सकते हैं. मनोबल मजबूत बनाए रखें।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. स्वास्थ्य कारणों से परेशानी हो सकती है. बाहर का भोजन न करें. रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात होगी. किसी की बातों में ना आएं और अपने काम पर ध्यान दें।

 

 

 

 

धनु राशि
समस्याओं के कारण दिन थोड़ा परेशानियों से भरा रह सकता है. मन अशांत रहेगा. वाणी पर संयम रखें, बिगड़े हुए काम बन सकते हैं. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

 

 

 

 

मकर राशि
मूड अच्छा रहेगा. धन से जुड़े मामलों में विजय मिलेगी. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो दिल को छू जाएगी. व्यापार में लाभ के योग हैं।

 

 

 

कुंभ राशि
दिन सुखद रहेगा. किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा. कोई पुरानी मुराद पूरी हो सकती है. व्यापार में किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं. वाहन खरीदने का मन बन सकता है।

 

 

 

मीन राशि
नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और यह लाभदायक रहेंगे. रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है. सेहत अच्छी रहेगी. माता-पिता के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में सफल रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *