आज 31 मार्च 2026 दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……
मेष राशि
आज ग्रह दशा अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा काम हाथ में लेने से पहले गंभीरता से सोच लें. खर्चे बढ़े रहने के कारण तनाव महसूस हो सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. राजनीति और कानून से जुड़े लोगों के लिए दिन सफल रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन काफी अनुकूल है. ग्रहों की चाल से लाभ होगा और आय में वृद्धि के योग हैं. नौकरी में इंक्रीमेंट की चर्चा हो सकती है. प्रेमी जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा. व्यापार में सफलता मिलने के पूर्ण संकेत हैं।
मिथुन राशि
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप परोपकार के कार्य करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की तारीफ होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियों और पेशेवर जीवन के बीच आप अच्छा तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे।
कर्क राशि
किस्मत आज आप पर मेहरबान रहेगी. भाग्य के सहयोग से सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे. किसी खूबसूरत जगह की यात्रा का योग है जिससे मन तरोताजा हो जाएगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी और भाई-बहनों की मदद से करियर में कुछ बड़ा कर पाएंगे।
सिंह राशि
आज लाभ का दिन है, लेकिन कुछ पुरानी बातें मानसिक तनाव दे सकती हैं. आत्मविश्वास बना रहेगा जिससे आप चुनौतियों का सामना कर पाएंगे. घर की कुछ मुश्किलें रूटीन को प्रभावित कर सकती हैं. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
व्यवसाय के लिए कोई नई खुशखबरी मिल सकती है. नए व्यापारिक सौदे प्राप्त होने से कारोबार चमकेगा. दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा. यदि जीवनसाथी के नाम पर कोई निवेश या व्यापार करते हैं, तो भारी मुनाफे के योग हैं. बीच-बीच में गुस्सा परेशान कर सकता है।
तुला राशि
आज ग्रहों की स्थिति पक्ष में नहीं है, इसलिए निवेश करने से बचें. पुराने निवेश का फल मिल सकता है. नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो सफलता पक्की है. खान-पान की लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है. धन प्राप्ति के लिए गलत रास्ता अपनाने से बचें।
वृश्चिक राशि
लाभ का दिन है और चारों ओर खुशनुमा माहौल रहेगा. आप अपने पार्टनर को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी और कोई पुरानी अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है।
धनु राशि
आज विशेष लाभ के योग हैं. परिवार के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और माता के लिए कुछ विशेष करने की इच्छा होगी. नया वाहन या घर खरीदने के प्रयास सफल हो सकते हैं. मैनेजमेंट के छात्रों के लिए समय अत्यंत शुभ है. काम में लापरवाही न बरतें।
मकर राशि
आज का दिन पुरानी यादों को ताजा करने और दोस्तों के साथ गपशप करने का है. भाई-बहनों से सुखद समाचार मिलेगा. व्यापार में आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे और कुछ बड़े फैसले लेंगे. आत्मविश्वास की परीक्षा हो सकती है, जिसमें आप सफल रहेंगे।
कुंभ राशि
आर्थिक चुनौतियां कम होंगी और कहीं से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी. किसी बड़ी संपत्ति के लिए बैंक लोन का विचार कर सकते हैं. वाणी में कड़वाहट आ सकती है, जिससे रिश्तों पर असर पड़ सकता है, अतः सोच-समझकर बोलें।
मीन राशि
आज का दिन सफलता की गारंटी लेकर आया है. जहां हाथ डालेंगे, वहीं सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास और सेहत दोनों मजबूत रहेंगे. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के लिए खरीदारी कर सकते हैं. सरकारी क्षेत्र से बड़े लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

