आज 10 फरवरी 2026 दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. सरकारी कामों में आपकी साख फैलेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है. आपकी वाणी की सौम्यता के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे, लेकिन आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले. परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा।

 

 

 

 

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर ध्यान नहीं देंगे. आपकी कोई दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है. जीवनसाथी के लिए आप कोई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आप किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि सोच विचारकर रहे थे, तो वह भी फाइनल होगी. मन में ईर्ष्या न रखें।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा. आपके खर्च भी अधिक रहेंगे. आपके दोस्त आपको कहीं वेकेशन पर लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा काम करेंगे. जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है. व्यवसाय में थोड़ी नॉलेज लेने की आवश्यकता है. बड़ों से बहसबाजी न करें।

 

 

 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी. सेहत के लिए भी समय निकालना होगा. काम बिगाड़ने वालों से बचें. परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा. सामाजिक कार्यों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपकी जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी. आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनेगी. योजना बनाकर काम करें. सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है।

 

 

 

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है. कारोबार में फंसा पैसा मिल सकता है. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. बड़ों का सहयोग मिलेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई करें. विरोधियों की चाल समझें।

 

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. पार्टनरशिप में काम करने से बचें. वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेनी पड़ सकती है. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. पार्टनरशिप में कोई काम सोच-समझकर करें. घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. सिंगल लोगों की साथी से मुलाकात संभव है।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. किसी काम में निराशा होने से परेशानी होगी. वैवाहिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे. धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी. माताजी से पारिवारिक मामलों पर चर्चा करेंगे. पुराना कर्जा उतारने में सफल रहेंगे. मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

 

 

 

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने माता-पिता के लिए भी समय निकालेंगे. आपका बिजनेस गति पकड़ेगा, लेकिन आपके कुछ खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे. जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. दिखावे के चक्कर में ना आएं. किसी काम को लेकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

 

 

 

 

मकर राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है. कोई प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है. नौकरी के लिए सदस्य को दूर जाना पड़ सकता है. लोन आसानी से मिल जाएगा. मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फल कम मिलने से निराशा हो सकती है. परिवार में विवाह की बात पक्की हो सकती है. सोच-समझकर बात करें।

 

 

 

कुंभ राशि
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र वालों के लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं. महिला मित्रों से सावधान रहना होगा. पुरानी समस्याएं दूर होंगी. नई नौकरी प्राप्त हो सकती है. महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. माता जी का पुराना रोग उभर सकता है. बॉस से काम के लिए शाबाशी मिलेगी।

 

 

 

मीन राशि
आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. आप इनकम बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे. दिमाग खूब चलेगा. वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन माता-पिता का सहयोग बना रहेगा. ससुराल पक्ष से धन संबंधी मदद आसानी से मिल जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *