आज 12 मार्च 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि
मेष राशि वालों आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लाने वाला है। आज सामाजिक क्षेत्रों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको मनवांछित परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। समय का सदुपयोग करने से कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। इस राशि की महिलाएं खासतौर से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश करेंगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा जिनका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है।
वृष राशि
वृष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज अपने शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। निजी व्यस्तता के चलते कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। इस राशि के सरकारी नौकरी करने वालों को एक्स्ट्रा काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारी निभायेंगे। आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा, कई तरह के विचारों का आदान प्रदान होगा। सही समय पर सही फैसला लेने से आपको नौकरी और बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है। साथ ही उधार के लेन देन करने से आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते बेहतर रहेंगे, संतान को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें। गुस्से और जल्दबाजी से बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। साथ ही आज के दिन बड़ा फैसला लेने से भी बचना उचित रहेगा। आज किसी अनजान पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बनायेंगे, ये योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा, उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। किसी विशेष काम को लेकर सफलता मिल सकती है जिससे आप खुश रहेंगे। अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी। इस राशि के जो लोग नौकरी में हैं, आज उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। किसी योजना पर काम करने के लिए लोगों से भरपूर मदद मिल सकती है। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं केवल उन पर ध्यान दें और खुद में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। आज आप परिवार को जोड़कर रखने की अहम भूमिका निभाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि वालों आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। आज ऑफिस में कार्यभार अधिक होने से आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज आपके कारोबार में तेजी आएगी। सहकर्मियों की मदद से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। आप घरेलू सामान खरीदने में पैसे खर्च करेंगे। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। लवमेट आज मूवी देखने जायेंगे। प्रॉपर्टी लेने के योग बन रहे है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सामाजिक या राजनैतिक जान पहचान बढ़ने से रिश्ते मजबूत होंगे। अपने अंदर ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। नकारात्मक परिस्थितियां बनने पर धैर्य रखें। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नए कार्यों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप असंभव कार्यों को भी पूरा करने में सफल होंगे। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने से बड़े और समझदार इंसान की मदद से आपकी परेशानियां सुलझ सकती हैं। नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार के साथ खराब रिश्ते दोबारा अच्छे हो जायेंगे। आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। बाहरी गतिविधियों में समय बिताने से पैसा और ऊर्जा बरबाद होगी। ऑफिस में आपके कार्यों से लोग प्रभावित होंगे, साथ ही आपसे कुछ सीखने की कोशिश भी करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी, थोड़ी सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त करेंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपकी कोशिशों से रिश्ते सुधरेंगे। बिजनेस में खास बदलाव होंगे। उसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत होगी। व्यावसायिक कामों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आज शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। संतान की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। पारिवारिक मसला सुलझने से घर में सुकून और शांति बनी रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है। आज राज की बात किसी से शेयर न करें। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिये बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। थोड़ा समय परिवार और बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए निकालें। आज समय के हिसाब से काम करने के तरीकों में बदलाव करना जरूरी है। किसी बात को लेकर उसके जानकार व्यक्ति से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिये किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

