आज 1 मार्च 2026 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…….

मेष राशि
आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की आशंका है, खासकर यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो अतिरिक्त सतर्कता रखें। छोटी सी लापरवाही बड़ा आर्थिक घाटा दे सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि तीखे शब्द रिश्तों को खराब कर सकते हैं. परिवार में कोई दुखद समाचार मन को व्यथित कर सकता है।

 

 

 

 

वृषभ राशि
यदि आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज अवसर अनुकूल हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं और बड़ी पार्टनरशिप से फायदा मिल सकता है. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है. परिवार में किसी करीबी के व्यवहार से मन अशांत हो सकता है. व्यापार में आज कोई बड़ा बदलाव करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें. वाणी में संयम रखना जरूरी है, नहीं तो अनावश्यक विवाद खड़ा हो सकता है।

 

 

 

 

कर्क राशि
किसी खास काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है. व्यापार में पार्टनर से मतभेद या धोखे की आशंका है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का निर्णय आज टालना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी दुखद सूचना से मन उदास रह सकता है।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है. घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं. शेयर मार्केट से लाभ मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद समाप्त हो सकता है।

 

 

 

 

कन्या राशि
किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए मार्गदर्शन का कारण बन सकती है. स्वास्थ्य कारणों से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. व्यापार में बड़ा बदलाव करने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है।

 

 

 

 

तुला राशि
आज किसी आवश्यक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है. परिवार में किसी करीबी को लेकर दुखद स्थिति बन सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नुकसान संभव है और पार्टनर का सहयोग कमजोर पड़ सकता है. हालांकि परिवार और जीवनसाथी का साथ बना रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटका काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरा हो सकता है. व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

 

 

 

 

धनु राशि
नई पार्टनरशिप से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। व्यापार में उधार देना नुकसानदायक हो सकता है. परिवार में जीवनसाथी से मतभेद संभव है. बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी खर्च बढ़ सकता है।

 

 

 

 

मकर राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खासकर बीपी से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. व्यापार सामान्य रहेगा।

 

 

 

कुंभ राशि
दूसरों की बातों में आकर अपने पार्टनर पर आरोप लगाने से बचें। अविश्वास संबंधों को कमजोर कर सकता है। शांत और संतुलित व्यवहार ही रिश्तों को बचाएगा। जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक रहेगा।

 

 

मीन राशि
जिस काम के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें रुकावट आ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे. व्यापार में गिरावट का अनुभव हो सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *