आज 30 मार्च 2026 दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल………
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और लंबे समय से सोची हुई कोई इच्छा पूरी हो सकती है. व्यापारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक है और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है. जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने से बजट प्रभावित हो सकता है. आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा कमजोर है. कामकाज में सहयोग मिलेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें. वैवाहिक जीवन में हल्का तनाव संभव है।
मिथुन राशि
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके पक्ष में है. आमदनी अच्छी रहेगी और व्यापार में लाभ के योग हैं. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन शानदार है, पार्टनर के साथ डिनर डेट का प्लान बन सकता है. संतान की ओर से कोई बड़ी खुशी मिल सकती है।
कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन पेशेवर व्यक्तियों के लिए बहुत अनुकूल है. काम में व्यस्तता बनी रहेगी। माता के प्रति विशेष लगाव महसूस करेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत घर में चल सकती है जिससे भविष्य में लाभ होगा।
सिंह राशि
आज विदेश से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है. काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग हैं. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है. विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. संक्रामक रोगों जैसे खांसी-जुकाम से बचकर रहें।
कन्या राशि
तनाव को खुद पर हावी न होने दें, अन्यथा इसका असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है. खुद पर भरोसा रखकर काम करें. आज आपको ससुराल जाने का मौका मिल सकता है. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।
तुला राशि
आज का दिन खुशियों भरा है. नौकरी में प्रमोशन या व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी आपके कार्यों में मददगार साबित होगा और उनकी सलाह व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगी. निजी जीवन में रोमांस बना रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. किसी से कर्ज लेने से बचें, यह भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है. खर्चों में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
आज आप अपने दिल की बात पार्टनर से साझा कर सकते हैं. बच्चों की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है. आमदनी में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरीपेशा लोग बदलाव के बारे में सोच सकते हैं जो भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।
मकर राशि
प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी खबर मिल सकती है. घर खरीदने की योजना सफल होने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आप निडर होकर अपनी बात रखेंगे. परिवार में आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और माता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास बहुत ऊंचा रहेगा, जिससे आप जोखिम भरे निर्णय ले पाएंगे। हालांकि, निवेश करते समय सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ अहंकार का टकराव हो सकता है, शांति बनाए रखें। सहकर्मियों के सहयोग से ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
मीन राशि
आज का दिन बहुत शुभ है. आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं. धन संचय की योजनाओं या बड़ी पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं. परिवार में नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने पर चर्चा हो सकती है. भाग्य का साथ मिलने से बिगड़े काम बनेंगे।

