आज 3 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..

मेष राशि
कमाई के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. बिजनेस में आपकी योजनाएं सफल होंगी और अच्छा मुनाफा दिलाएंगी. नौकरीपेशा जातक अधिकारियों द्वारा दिए गए काम की पूरी जानकारी लेकर ही आगे बढ़ें. खाली समय का सदुपयोग कुछ नया सीखने में करें।

 

 

 

 

वृषभ राशि
आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर है. पुराने निवेश से अचानक मिला मुनाफा आपकी खुशी का कारण बनेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी. परिवार में कोई भी फैसला सबकी सलाह से लें, अन्यथा नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन कई मामलों में बेहतरीन रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा. ससुराल पक्ष के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे और रिश्ते बेहतर होंगे. बच्चों के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

 

 

 

 

कर्क राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है, पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है. कार्यस्थल पर कामकाज को लेकर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. आपकी मेहनत ही आज आपकी सफलता की कुंजी बनेगी. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है।

 

 

 

 

सिंह राशि
आज का दिन उलझनों भरा रह सकता है, लेकिन पुरानी परेशानियों से छुटकारा भी मिलेगा. जमीन या मकान के मामले में सतर्क रहें, जल्दबाजी में सौदा न करें. कार्यक्षेत्र में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा. साझेदारी के काम में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें।

 

 

 

 

कन्या राशि
खुशियों भरा दिन रहेगा. परिवार के झगड़ों को बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे. सरकारी नौकरी करने वालों को वरिष्ठों से प्रोत्साहन और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. लव लाइफ में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल तनाव पैदा कर सकता है, सावधान रहें।

 

 

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए मित्रों का सहयोग मिलेगा. दूर रहने वाले किसी संबंधी से शुभ समाचार मिलने के योग हैं. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि
मध्यम फलदायी दिन रहेगा. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं. नकारात्मक विचारों से बचें और अपने काम पर फोकस करें. नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

 

 

 

 

धनु राशि
पुरानी यादें ताजा होंगी और मन प्रसन्न रहेगा. ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग हैं. जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी कोशिशें आज रंग लाएंगी. सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी और कुछ नया करने का अवसर मिलेगा।

 

 

 

मकर राशि
आज काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव रह सकता है. पुराने मित्र से मुलाकात फायदेमंद रहेगी. जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जाना पड़ सकता है. नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन उत्तम है. किराना व्यापारियों के लिए विशेष लाभ के योग हैं।

 

 

 

कुंभ राशि
आर्थिक मामलों में दिन बहुत लाभकारी है. बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों या लोन लेने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. आय के एक से अधिक स्रोत बनेंगे. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में काम आएगी।

 

 

मीन राशि
उन्नतिदायक दिन है. कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने के इरादे मजबूत रहेंगे. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. अपने आसपास के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ विवाद से बचें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *