आज 1 सितंबर 2025 दिन सोमवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल……..
मेष राशि- आज का दिन मन को शांत करने करे लिए अच्छा है। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से आपको शांति मिलेगी। धीरे-धीरे शुरुआत करने से आपको दिन भर के लिए आवश्यक गति प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कार्य करने में जल्दबाजी न करें। कार्यों को सोच-समझकर ही करें।
वृषभ राशि- आज के दिन ब्रेक लें। ब्रेक लेने का मतलब ये नहीं है कि आप हार गए हैं। नए दृष्टिकोण से चीजों को देखें और फैसले लें। इस समय इंतजार करें। कोई भी फैसला न लें। आज का दिन शांत रहने के लिए है। ध्यान करें। जीवन में बदलाव अपने आप हो जाएंगे।
मिथुन राशि- आज आनंद से जीवन जिएं। एक बच्चे की तरह जिंदगी का भरपूर आनंद लें। चुनौतियों से निपटने के लिए जीवन में हंसी-खुशी का माहौल रखें। गुस्से में न रहें। अपने बोझ को कम करें। आपकी सकारात्मक ऊर्जा वातावरण को बदल देगी। आज कार्ड नई शुरुआत करने पर जोर दे रहे हैं।
कर्क राशि- आज धैर्य से काम करें। सुखद जीवन व्यतीत करें। सुबह की चाय बनाएं। सैर पर जाएं और पूजा-पाठ करें। आज खुद का ध्यान रखें। आज चिंता छोड़ दें और अपना पूरा ध्यान सेल्फ केयर पर लगाएं। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। आपको गहन चिंतन करना होगा। आपको आज सावधान होकर काम करने की सलाह दी जाती है। स्थिति कैसी भी हो ईमानदारी से काम करें। काम के प्रति जिज्ञासा होना बहुत जरूरी है।
कन्या राशि– आपने बहुत कुछ किया है लेकिन आपको उस पर गर्व नहीं होगा। आज आप परेशान रह सकते हैं। खुद को खुश रखने का काम करें। कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत करते रहें। आप ऐसी प्रक्रिया में हैं जहां आपको कुछ अच्छा मिलने जा रहा है। जब आप मेहनत करेंगे तो आपको खुद पर भी विश्वास होने लगेगा।
तुला राशि- आज भावनाओं पर काबू रखें। दिल खुश रहेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उन लोगों का ध्यान रखें जो आपसे प्रेम करते हैं और आपको सपोर्ट करते हैं। आज के दिन भागदौड़ न करें। आज किसी प्रेमी के संदेश से आपको खुशी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने आप को देखना होगा। ये देखें कि आपको कहां जाना है। आज शांत रहें। कोई भी फैसला लेने से पहले अपने दिल की सुनें। जमीन से जुड़े रहें। भगवान की पूजा करें।
धनु राशि- आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। आज खुशनुमा चीजों पर ध्यान दें। छोटी-छोटी चीजों में बदलाव करें। जैसे रोजाना की दिनचर्या में। अच्छी आदतों को अपनाएं। अच्छा फील करने के लिए दिल की सुनें।
मकर राशि- आज मकर राशि वालों को कोई ऐसा व्यक्ति मिलेगा जो इंस्पायर करने का काम करेगा। इस व्यक्ति से मिलने के बाद आपका जीवन नई दिशा पर बढ़ेगा। आप आज आगे बढ़ने और बड़े बदलावों के लिए तैयार रहेंगे। दिल और दिमाग में जब सामंजस्य होता है तो सफलता अवश्य मिलती है।
कुंभ राशि- आज आपकी मदद की किसी को आवश्यकता हो सकती है। वो व्यक्ति आपसे ज्यादा मांग करने की बजाय, आपका साथ मांगेगा। आपसे बात करके उसे अच्छा लगेगा। सभी लोगों के प्रति सांत्वना रखें। कोई न कोई आपके शांत स्वभाव से मिलने वाले सुकून की तलाश में है।
मीन राशि- आज मिक्स भावनाएं आपके अंदर चलती रहेंगी। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। आज शांत रहें। सुबह के समय मेडिटेशन करें। आज अपनी भावनाओं को किसी कॅापी में लिखें।