आज 7 सितंबर 2025 दिन रविवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…..

मेष
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके सामने जिंदगी के बेहतरीन अवसर आयेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। आपका रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विवाहितों के लिए दिन अच्छा है, आपको अपने पार्टनर से हर कदम पर सपोर्ट मिलेगा। आपकी जीवनशैली में सुधार आयेगा। मन्दिर में दर्शन करें, आपके साथ सब बेहतर होगा।

 

 

 

 

वृषभ
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटी परेशानियां आपको घेरे रहेंगी। आज आपका विशेष ध्यान दोस्तों पर रहेगा। आपकी सोच-विचार में असामान्य स्पष्टता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बिजनेस में नुकसान होने की आशंका है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है।

 

 

 

मिथुन
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। एकतरफ़ा लगाव आपके लिए केवल हार्ट-अटैक लाएगा. अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो आप अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा, दौड़-भाग और तनावपूर्ण समय रह सकता है।

 

 

 

कर्क
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम में अपने दोस्तों की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स को अपने टीचर्स से पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी नए काम की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में की गई मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। भगवान नारायण का ध्यान करें, आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा।

 

 

 

सिंह
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। विदेशी संबंधों से लाभ संभावित है। कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्त करने के लिए आज का दिन शुभ है। वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। मित्रों से सुख मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रहेगी, आप अत्यधिक मेहनती है और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज शुभ दिन है।

 

 

 

 

कन्या
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आर्थिक स्थिति में सुधार आना तय है। आपके दृष्टिकोण में आज कोई नया आयाम जुड़ेगा या आप किसी अपरिचित व्यक्ति के दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावित होंगे। कुटुम्बजनों में प्रसन्नता का वातावरण होगा। आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है। व्यावसायिक कार्य से बाहर जाना हो सकता है। आसपास के बिगडे़ हुए कार्य सुधारने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपको थोड़ा तनाव हो सकता है।

 

 

 

 

तुला
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन रिश्तों को संजोने की कोशिश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं. ऑफिस में देर तक काम करना पड़ सकता है। कुछ लोग आज आपकी एडवाइस से असहमत हो सकते हैं। पैसों के विवाद में पड़ने से बचें। रोटी का चूरमा बनाकर चिड़ियों को डालें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें, जो आज आपके सामने आयी हैं। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। एकतरफ़ा लगाव आपकी ख़ुशियों को उजाड़ सकता है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है।

 

 

 

 

धनु
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन पुराने वादे पूरे करने का समय है। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल न दें। निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है तथा आज प्रसन्न रह सकते हैं। आज किए गए कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। आज पैसों से संबंधित काम का पूरा परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में किस्मत का साथ मिलेगा। विरोधियों का प्रभाव कम हो सकता है।

 

 

 

 

मकर
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। प्यार-मुहब्बत के मामले में अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें, नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी।

 

 

 

 

कुंभ
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी।

 

 

 

 

मीन
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन पॉजिटिव ऊर्जा से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत में कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। आपको आय के नये साधन मिलेंगे। संतान से किसी काम में मदद मिलेगी। अपनी दिनचर्या की शुरुआत ‘ऊँ’ के उच्चारण से करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *