आज 4 अप्रैल 2026 दिन शनिवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…….

मेष राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आप दूसरों की मदद करने में इतने व्यस्त रहेंगे कि आपका अपना काम प्रभावित हो सकता है. शत्रु आपकी प्रगति में बाधा डालने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें. जीवनसाथी की सेहत में गिरावट चिंता का कारण बन सकती है।

 

 

 

वृषभ राशि
सुखद परिणाम वाला दिन है. संतान की ओर से उत्साहजनक खबर मिलेगी. यदि स्वास्थ्य खराब चल रहा था, तो सुधार होगा. घर में मेहमानों के आने से रौनक रहेगी और किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा. खर्चों पर आपका नियंत्रण रहेगा।

 

 

 

 

मिथुन राशि
आज उन्नति के मार्ग खुलेंगे. नई संपत्ति मिलने के योग हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई में सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर वर्कलोड बढ़ सकता है जिससे परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

 

 

 

कर्क राशि
अचानक आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के सदस्यों के करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी या भावुकता में न लें. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सेहत को लेकर किसी भी तरह की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है।

 

 

 

 

सिंह राशि
सरकारी क्षेत्र के कामों में सफलता मिलेगी. निवेश के लिए दिन जोखिम भरा हो सकता है, पैसा फंसने की संभावना है. काम की अधिकता से थकान होगी लेकिन रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे. छात्रों को प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिल सकती है।

 

 

 

 

कन्या राशि
आनंददायक दिन रहेगा. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यदि किसी को उधार दिया था, तो वह पैसा वापस मिल सकता है. लव लाइफ में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. छात्रों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करना होगा।

 

 

 

तुला राशि
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा. आय के नए स्रोत मिलेंगे और काफी समय से अटका हुआ काम पूरा होगा. जीवनसाथी का सानिध्य मन को खुश रखेगा. मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, सर्दी-खांसी से बचें।

 

 

 

वृश्चिक राशि
आर्थिक लाभ के लिए बेहतरीन दिन है. आमदनी बढ़ने से कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के द्वार खोलेगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय सुखद है और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

 

 

 

धनु राशि
सांसारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं. जरूरी चीजों की खरीदारी पर खर्च होगा. हालांकि, नए शत्रु पैदा हो सकते हैं, इसलिए अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और पार्टनर से विवाद से बचें।

 

 

 

मकर राशि
अनुकूल दिन है. कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का लाभ उठाएंगे. शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है. दोस्तों के साथ मनोरंजन और सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लेंगे. वाहन चलाते समय सावधानी बरतना अनिवार्य है।

 

 

 

कुंभ राशि
व्यस्तता भरा दिन रहेगा. परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता और भागदौड़ हो सकती है. प्रॉपर्टी के काम में लाभ मिलेगा, लेकिन कागजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. किसी मित्र को सोच-समझकर ही कोई वादा करें।

 

 

 

मीन राशि
बिजनेस के लिए बहुत सुखद दिन है. लंबे समय से अटकी डील आज फाइनल हो सकती है. माता-पिता के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा. छात्रों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी और प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *