उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए , मतगणना के फ़ौरन बाद कांग्रेस का ये प्लान हो जाएगा एक्टिवेट, पार्टी लेने जा रही ये बड़ा फैसला…..
देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस से आज की सबसे बड़ी खबर मतगणना के बाद के लिए कांग्रेस ने बनाया सबसे बड़ा प्लान अपने तमाम विधायकों को बीजेपी की नजरों से दूर ले जाएगी कांग्रेस सूत्रों के हवाले से मिल रही सबसे बड़ी खबर कल से ही शुरू हो जाएगा कांग्रेस का मिशन विधायक बचाओ।
जी हां कांग्रेस को डर है कि अगर सत्ता के करीब वह पहुंचे लेकिन टूट गए तो उनके हालात ठीक वैसे ही हो जाएंगे के हाथ तो आया लेकिन मुंह को ना लगा इसलिए कांग्रेस भक्त फूंक फूंक कर कदम रख रही है गोवा से सबक लेते हुए कांग्रेस के तमाम विधायकों को विधायक की और जीत का सर्टिफिकेट मिलते ही अन्य राज्यों में भेज देगी कांग्रेस।
माना जा रहा है कांग्रेस ने विभिन्न जिलों के लिए जो पर्यवेक्षक बनाए हैं उनका काम यह होगा कि वह विधायकों को चार्टर प्लेन में बिठाकर सीधा कांग्रेस शासित राज्यों में ले जाएंगे इसमें राजस्थान छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।
माना जा रहा है कांग्रेस आलाकमान ने बीजेपी के एकदम उत्तराखंड में सक्रिय होने और कैलाश विजयवर्गीय क्यों उत्तराखंड आने के बाद यह बड़ा फैसला लिया है साफ है कांग्रेस नहीं चाहती कि उत्तराखंड में अगर सरकार बनाने की स्थिति आए तो सरकार बनाने से चुक जाए।

