अब पंजाब के अगले मुख्यमंत्री होंगे चरणजीत सिंह चन्नी…..
दो दिन से पंजाब में चल रहे सियासी उठापटक के बाद कांग्रेस के दलित चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस का विधायक दल का नेता चुन लिया है और अब वह पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे, यह जानकारी उत्तराखंड पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने अपने ट्वीट के जरिए दी है।

कुछ लोगो का मानना है की एक दलित सिक्ख को पंजाब का सीएम बनाना , दलितों और सिक्खों दोनों के साथ रखने की मंशा से उठाया गया कदम है। गैर सिक्ख को बनाने में ज्यादा दिक्कत थी दलित सिक्ख का विरोध ना कैप्टन अमरिंदर सिंह कर पाएंगे ना सिद्धू कर पाएंगे। इस कदम से कांग्रेस ना सिर्फ पंजाब बल्कि अन्य राज्यों में भी कांग्रेस के खोये वोट को वापस लेना चाहेगी।
उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री के लिए रस्सा कस्सी थी। तो भाजपा ने भी युवा पुष्कर सिंह धामी को इसलिए चुना था जिससे नेताओं की बीच की नाराजगी थम जाए।

