उत्तराखंड में बीजेपी के लिए यहाँ संकटमोचक बने निशंक, निशंक से मिलकर संतुष्ट हुए पार्षद,वापस लेंगे इस्तीफ़ा…..

हरिद्वार : रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल और उनके साथ 16 पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री ,पूर्व मुख्यमंत्री तथा हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। डॉ निशंक ने उनकी समस्याओं को सुनकर हर स्तर पर समाधान का अश्वासन दिया।

पार्षदों की समस्या को लेकर डॉ निशंक के द्वारा किये गये प्रयास से पार्षद संतुष्ट दिखें। सभी पार्षदो ने भाजपा के साथ जुड़े रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। पार्षदों द्वारा कल सामूहिक इस्तीफ़ा दिया गया था और डॉ निशंक ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था। पार्षद अब अपना इस्तीफा वापस ले रहे है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *