इस राज्य में अब कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व CM, नेता प्रतिपक्ष समेत 8 विधायक बीजेपी में शामिल….

दिल्ली: एक तरफ राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिगंबर कामत और नेता प्रतिपक्ष माइकल लोबो समेत कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विपक्ष के नेता माइकल लोबो ने आज ही कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल को भाजपा में विलय करने पर निर्णय लिया गया था। इसके बाद इन विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से भी मुलाकात की थी।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डी लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नायक, संकल्प अमोनकर, अलेक्सो सिकेरा और रुडॉल्फ फर्नांडिस नाम शामिल हैं।

40 सीटों वाली गोवा विधानसभा में कांग्रेस के पास 11 सीटें थीं। जबकि भाजपा के पास 20 विधायक थे। वहीं इसके अलावा महाराष्ट्रवादी गोमांतक के पास 2 व गोवा फॉरवर्ड पार्टी की 1 सीट है। वहीं अन्य के खाते में 6 सीटें हैं। कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस के पास विधानसभा में सिर्फ 3 सीटे ही बची हैं। वहीं भाजपा की संख्या बढ़कर 28 हो गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *