आइये आज जानते है वैद दीपक कुमार से “पेट साफ करने का रामबाण इलाज”……..

हरिद्वार:-

1.* पेट साफ करने के तरीके में इसबगोल रामबाण दवा है। 10 ग्राम इसबगोल 125 ग्राम दही में मिला कर सुबह और शाम खाने से पेट साफ करने में मदद मिलती है।

*2.* कब्ज़ का इलाज घरेलु उपाय से करना हो तो रात को सोने से पूर्व बादाम का तेल गुनगुने दूध में मिला कर पिए। इस उपाय को लगातार 2 हफ्ते तक किया जाये तो पुरानी से पुरानी कब्ज़ ठीक होने लगती है।

*3.* नारियल पानी भी पेट साफ़ करने में मददगार है। प्रतिदिन नारियल पानी सुबह खाली पेट पीने से बहुत फायदा मिलता है।

*4.* पेट साफ़ रखने के लिए शरीर में अच्छे बैक्टेरिया होना जरुरी है। इसलिए दिन में एक से दो कप दही अपनी डाइट में शामिल करे।

*5.* पेट साफ करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार में त्रिफला चूर्ण भी काफी असरदार है। पांच से छह ग्राम त्रिफला चूर्ण दो सौ ग्राम हल्के गरम दूध के साथ पिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *