आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “गले की खराश और दर्द से राहत पाने के लिए आजमाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय”……
हरिद्वार:-
1. नमक वाले पानी से गरारे*
इसके लिए पहले पानी में एक दो चुटकी नमक डाले फिर पानी को हल्का गुनगुना करें. इसके बाद एक गिलास गुनगुने पानी से लगभग पांच मिनट तक गरारे करें. यह गले की खराश को ददोर करता है और गले के दर्द से आराम दिलाता है।
*2. मुलेठी का सेवन करें*
गले में खराश होने पर मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में डालकर धीमे-धीमे देर तक चूसते रहें. ऐसा करने से गले में होने वाले दर्द से जल्दी राहत मिलती है. इसके अलावा आप मुलेठी चूर्ण का भी उपयोग कर सकते हैं।
*3. गाजर का सेवन करें*
गले में खराश होने या दर्द होने पर आप गाजर का सेवन कर सकते हैं. गाजर में मौजूद पौष्टिक तत्व गले की खराश को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं. इसके लिए रोजाना एक या दो गाजर खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पिएं।
*4. काली मिर्च के साथ मिश्री का सेवन*
काली मिर्च पाउडर और मिश्री की बराबर मात्रा लें और इसे मिलाकर एक बंद डिब्बे में रख लें. गले में खराश होने पर इसकी थोड़ी सी मात्रा का सेवन दिन में दो-तीन बार करें. इसे खाने के बाद अगले आधे घंटे तक पानी ना पिएं. इससे गले की खराश और दर्द से बहुत जल्दी आराम मिलता है।
*5. शहद से दूर करें गले की खराश*
दिन में दो बार एक-एक चम्मच शहद का सेवन करें और साथ में हल्का गुनगुना पानी भी पिएं. ऐसा करने से गले का दर्द जल्दी ठीक हो जाता है. खासतौर पर अगर जुकाम की वजह से गले में खराश है तो शहद का सेवन और भी उपयोगी है।

