आइये जानते है वेद दीपक कुमार से कैसे रखे अपनी त्वचा को बेदाग…….
हरिद्वार: आप त्वचा की सुरक्षाा के लिए प्राकृतिक वस्तुओं को शामिल कर सकते हैं, जो चेहरे की चमक को बढ़ाएंगे। इसके लिए विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती है। तो आइए जानते हैं, त्वचा के लिए कौन से फल और सब्जियां लाभकारी होते हैं।
*1. केला*
ऊर्जा से भरपूर, यह फल कई तरह की समस्याओं को दूर करता है। केला खाना काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें कैल्शियम, डाइट्री फाइबर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, केला त्वचा के लिए भी काफी लाभकारी फल है। आप इससे फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। जो स्किन को चमकदार बनाता है।
*2. नींबू*
नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है। जो त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायता करता है। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा की स्वच्छता का काम करता है। चेहरे पर नींबू का प्रयोग करने के लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चुटकी कॉफी पाउडर मिलाएं और फिर इससे चेहरे पर स्क्रब करें। कुछ देर बाद, स्वच्छ पानी से धो लें।
*3. संतरा*
संतरा स्वास्थ्य के साथ त्वचा के लिए भी काफी लाभदायक होता है। इस फल में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चमकदार त्वचा के लिए आप संतरे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में, एक चम्मच बेसन लें, इसमें संतरे का रस मिला दें । इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
इसके अतिरिक्त आप संतरे के छिलके को धूप में सूखा लें। इसका पाउडर तैयार कर लें और इसमें गुलाब जल मिला दें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें।
*4. टमाटर*
टमाटर विटामिन-सी और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी सहायता करता है। चाहें तो आप नित्य चेहरे पर टमाटर का रस लगा सकते हैं। यह बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकता है।