आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “आंखों की रोशनी परम्परागत, प्राकृतिक एवं घरेलू तरीकों से बढ़ायें”……….

हरिद्वार: आजकल के समय में जहां मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर और लैपटॉप जैसे उपकरणों पे सबकी आंखें गड़ी रहती हैं। लेकिन हमारा खानपान, जीवनशैली पहले जैसी नहीं रही। इसकी वजह से बहुत से लोगों को, खासतौर पर बच्चों को समय से पहले ही चश्मा लगाना पड़ता है।

जानिए वो परम्परागत, प्राकृतिक अद्भुत घरेलू तरीका, जिससे आंखो पर लगा चश्मा अपने आप उतर जायेगा।

आवश्यक सामग्री-
1. भुने चने बिना छिलके वाले – 500 ग्राम
2. बादाम – 100 ग्राम
3. काजू – 100 ग्राम
4. छोटी इलायची – 50 ग्राम
5. मगज 100 ग्राम
(तरबूज़ या ख़रबूज़े की गिरी)
6. कूजा मिसरी – 2 या
धागे वाली मिसरी- 200 ग्राम
इन सब को पत्थर/ सिलबट्टे/ औखली (जो पत्थर हो) पर पीस कर चूर्ण बना ले।

लेने की विधि-
सुबह उठने के बाद 10 ग्राम खायें और उसके बाद गर्म दूध पी लें, ऐसा लगातार करने पर आंखों पर लगा चश्मा उतर जायेगा।

कितने समय तक.?
यह निर्भर करता है कि आपकी आँखों की रोशनी कितनी कम है।

विश्वास के साथ प्रयोग करे।
आजमाया हुआ है।
बच्चो के लिए बहुत फायदे मन्द है।

सावधानियां-
अगर ऊपर लिखी सामग्री में से किसी भी वस्तु से एलर्जी है तो इस विधि का इस्तेमाल न करें।

उपचार शुरू करने के बाद अपनी आंखों की जांच लगातार करवाते रहें, ऐसा करने से स्वयं पता चल जायेगा कि ये नुस्खा कितना असरदार है।

चश्मा उतारने के लिए-
आंखों की रोशनी कम होने की वजह है भोजन में विटामिन ए की कमी, जिस वजह से छोटी उम्र से ही आंखें कमजोर होने लगती है।
दूसरी वजह घंटों कंप्यूटर पर बैठकर काम करना या टेलीविजन देखना।
तीसरी वजह आंखों की पर ध्यान न देना।

समाधान-
छः से आठ माह तक नियमित जलनेति करने से एवं पाँव के तलवों तथा कनपटी पर गाय का घी घिसने से लाभ होता है।

7 बादाम, 5 ग्राम मिश्री और 5 ग्राम सौंफ तीनों को मिलाकर उसका चूर्ण बनाकर रात्रि को सोने से पहले दूध के साथ लेने से नेत्रज्योति बढ़ती है।

एक चने के दाने जितनी फिटकरी को सेंककर सौ ग्राम गुलाबजल में डालें और प्रतिदिन रात्रि को सोते समय इस गुलाबजल की चार-पाँच बूँद आँखों में डालकर आँखों की पुतलियों को इधर-उधर घुमायें। साथ ही पैरों के तलुए में आधे घण्टे तक घी की मालिश करें। इससे आँखों के चश्मे के नंबर उतारने में सहायता मिलती है तथा मोतियाबिंद में लाभ होता है।

आंखो से स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़े, जिससे गर्मी पैदा होगी। फिर आंखे बंद करके हथेलियों को आंखों पर रखें। ध्यान रहें आंखों पर हाथ रखते पर रोशनी बिल्कुल ना आएं। दिन में ऐसा 3-4 बार करें।

आंवले के पानी से आंख धोने से या गुलाब जल डालने से आंखे स्वस्थ रहती है।
आंखो के हर तरह के रोग जैसे पानी का गिरना, आंखे आना, आंखो की दुर्बलता आदि होने पर रात को 5 से 6 बादाम भिगोकर सुबह पीसकर पानी में मिलाकर पीए।

एक लीटर पानी को तांबे के जग में रात भर के लिए रख दें और सुबह उठकर इस पानी को पीएं। तांबे में रखा पानी शरीर विशेषकर आंखों को बहुत फायदा पहुंचाता है।

नींबू एवं गुलाब जल को समान मात्रा में मिलाकर आंखो में डालने से आंखो में ठंडक मिलती है।
आंवले का मुरब्बा बना कर दिन में दो बार खाएं इससे आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी ।
एक चम्मच सौंफ दो बादाम और आधा चम्मच मिश्री पीस लें इसे रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ लें।
जीरे और मिश्री को बराबर मात्रा में पीस लें इसे रोजाना एक चम्मच घी के साथ खाएं।

केला, गन्ना खाना आंखों के लिए हितकारी है। गन्ने का रस पीएं। एक नींबू एक गिलास पानी में पीते रहने से जीवन भर नेत्र ज्योति बनी रहती है।

तीन भाग धनिया के साथ एक भाग चीनी मिक्स करें। दोनों को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसे पानी में गर्म करें और एक घंटे के लिए कवर करके रख दें। फिर एक साफ कॉटन का कपड़ा लेकर इस मिश्रण को छान लें और आंखों में आई ड्रॉप की तरह इस्तेमाल करें।

बालों पर रंग, हेयर डाई और केमीकल शैम्पू लगाने से परहेज करें।
नियमित रूप से अंगूर खाएं, अंगूर के सेवन से रात में देखने की क्षमता बढ़ती है।
आँखों से चश्मा हटाने के लिए अपनी आँखों के आस पास अखरोट के तेल की मालिश करें इससे आँखों की रौशनी तेज होती है और आँखों से चश्मा भी उतर जाता है । यह बहुत ही आसान किन्तु अचूक उपाय है।

आधुनिक लाइफस्टाइल में अनिद्रा की समस्या बहुत कॉमन है। अगर आप पूरी नींद नहीं लेंगे तो इसका असर आपकी आंखों पर भी पड़ेगा। जिससे आँखों के नीचे काले घेरे तो होंगे ही, साथ ही आंखों की रोशनी भी कम होगी। इसलिए एक दिन में 7-9 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।

कुछ सेकंड के लिए घड़ी की दिशा में अपनी आँखें गोल घुमाए , और फिर कुछ सेकंड के लिए विपरीत दिशा में घुमाए और इसे चार या पांच बार दोहराएँ।

सुबह के समय उठकर बिना कुल्ला किये मुँह की लार अपनी आंखों में काजल की तरह लगाए। लगातार 6 महीने करते रहने पर चश्मे का नंबर कम हो जाता है।

4 नग मामरा बदाम + 1 टी स्पून सौफ रात्रि में पानी में भिगो दे ….सुबह खाली पेट मिश्री के साथ मामरा बदाम और सौफ को खूब चबा-चबा कर सेवन करें …चश्मे का नंबर घटाने व आखों की रौशनी बढ़ाने वाला यह बहुत ही चमत्कारी प्रयोग है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *