आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “लंबी हाइट के लिए अपनाएं ये देसी नुस्खे”………
हरिद्वार:-
1. हेल्दी डाइट है सबसे बेहतर विकल्प : –
पौष्टिक भोजन में मौजूद विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और फास्फोरस लम्बाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए स्वस्थ और पोषक आहार लें। कार्बोनेटेड पेय, संतृप्त वसा और अधिक चीनी लेने से परहेज करें, क्योंकि ये आपकी लम्बाई पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। पेय जैसे दूध, जूस तथा गाजर, सोयाबीन, दलिया, आलू, बीन्स और हरी सब्जियां अपने भोजन में शामिल करें। साथ ही बादाम और मूंगफली जैसे नट्स तथा सेब और केले जैसे फल भी आपकी लम्बाई बढ़ाने में मददगार होते हैं।
*2. ताड़ासन को बना लें गुरू :-
ताड़ासन कर शरीर की लम्बाई बड़ाई जा सकती है। छोटे बच्चे और टीनेजर ताड़आसन का नियमित अभ्यास कर अपनी लम्बाई 6 फुट तक भी बढ़ा सकते हैं|
*3. सही तरह से सोना है जरूरी :-
अनुचित मुद्रा में रहने से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। सिर और गर्दन झुकाकर चलने, खड़े रहने से लम्बाई पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। यह न केवल आपकी रीढ़ बाहर की ओर झुका देता है, बल्की लम्बाई को भी कम करता है।
*4. 8 घंटे की नींद है पर्याप्त :-
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लम्बाई जीन पर निर्भर करती है। लेकिन इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता कि पर्याप्त नींद स्वस्थ जीवनशैली और शरीर की समग्र वृद्धि और विकास के लिए सबसे अच्छा उपाय है

