आइये जानते है वेद दीपक कुमार से “डायबिडीज में खाएं ये 5 मीठे ड्राई फ्रूट्स”……..
हरिद्वार: ड्राई फ्रूट्स में फ्रूक्टोज की काफी ज्यादा मात्रा होती है, इससे शुगर का स्तर बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा होती है। लेकिन फिर भी डायबिटीज रोगियों के लिए ड्राई फ्रूट्स काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिसका ग्लाइसेमिक स्तर काफी कम होता है। इन ड्राई फ्रूट्स में बादाम, किशमिश, खुबानी, अखरोट, काजू इत्यादि होते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य ड्राई फ्रूट्स भी हैं, जिससे शुगर का सेवन कम हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स जिससे शुगर स्पाइक नहीं होता है?
*1. हाई ब्लड शुगर में खाएं खजूर*
खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे सुरक्षित ड्राई फ्रूट्स बनाता है। यह सूजन को कम करने के साथ-साथ टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज के खतरों को कम कर सकती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मोटापे और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकते हैं।
*2. शुगर में मूंगफली है फायदेमंद*
डायबिटीज रोगियों के लिए मूंगफली भी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है। यह फाइबर और प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स है। मूंगफली में न सिर्फ ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होती है, बल्कि यह ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। डायबिटीज रोगियों के लिए रोस्टेड पीनट्स काफी हेल्दी हो सकता है।
*3. शुगर को कंट्रोल करता है पिस्ता*
शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। पिस्ता आपके वेट लॉस में भी मददगार होता है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रख सकता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।
*4. डायबिटीज में खाएं बादाम*
दिन की शुरुआत कुछ भीगे बादाम से करने से शरीर में इंसुलिन के स्तर को कम किया जा सकता है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही यह पाचन तंत्र में सुधार कर सकता है। बादाम का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को होने वाली परेशानी कम हो सकती है।
*5. ब्लड शुगर में खाएं काजू।
हाई ब्लड शुगर की स्थिति में आप कुछ सीमित मात्रा में काजू का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। काजू में डायबिटीज को कंट्रोल करने का काफई अच्छा गुण होता है। यह ब्लड शुगर से लेकर ब्लड प्रेशर को काफी हद तक कम कर सकता है।

