एक्टर राजपाल यादव का बड़ा फैसला, एक्स्ट्रा इनकम के लिए शुरू करेंगे अब ये काम…….

दिल्ली: राजपाल यादव अंतरिम बेल पर बाहर आ गए हैं और वापस काम पर भी लौट गए हैं। वह इस वक्त ‘भूत बंगले’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और बहुत जल्दी अपना चैनल शुरू करने वाले हैं।

राजपाल यादव ने बेल मिलने के बाद नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। उन्होंने अपना ऑफिशियल यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘हाय दोस्तों, मैं आपका राजपाल हूं और मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं जिस नए चैप्टर को शुरू करने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहा था वह पल आ गया है, मुझे आपके आशीर्वाद की जरूरत है।’

यूट्यूब चैनल का नाम
अपने नए चैप्टर के बारे में बताते हुए राजपाल यादन ने कहा, ‘मेरा यूट्यूब चैनल आज से लॉन्च हो रहा है और इस चैनल का नाम राजपाल नौरंग यादव है।’

अपने चैनल पर किस तरह के वीडियोज अपलोड करेंगे ?
राजपाल यादव ने कहा, ‘राजपाल नौरंग यादव यूट्यूब चैनल का मिशन बस यही है कि बच्चे, बूढ़े, जवान, सभी को एक जैसा एंटरटेनमेंट मिले। अच्छे ब्लड सर्कुलेशन के लिए ढेर सारा हेल्दी एंटरटेनमेंट। यह चैनल आपका है, इसका मजा लें, इसे खूब शेयर करें, सब्सक्राइब करें।’

राजपाल यादव की आने वाली फिल्में
राजपाल यादव इन दिनाें अक्षय कुमार के साथ ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग और ‘भूत बंगला’ को प्रमोट करने में बिजी हैं। ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून और ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

केस के बारे में
दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिससे उन्हें कुछ समय के लिए राहत मिली है। जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने एक्टर को 1 लाख का पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही रकम की एक श्योरिटी देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि सस्पेंशन पर विचार करते समय रेस्पोंडेंट के बैंक अकाउंट में 1.5 करोड़ जमा किए गए थे।

कब होगी अगली सुनवाई?
राजपाल यादव अभी अंतरिम जेल पर बाहर हैं। चेक बाउंस केस की अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है। अगर तब तक राजपाल यादव ने पैसे नहीं दिए तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *