उत्तराखंड में दिव्यांशु हत्याकांड के फरार 11 आरोपियों के खिलाफ इनाम व गैर जमानती वारंट की तैयारी……….

देहरादून: 23 मार्च की देर रात प्रेम नगर थानाक्षेत्र में छात्र के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्रों के गुट वर्चस्व के चलते आमने-सामने आ गए थे। इसमें मुजफ्फर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराणा की मौत हो गई थी।

दिव्यांशु हत्याकांड में शामिल 15 में से 11 आरोपी पांच दिन बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस आज इनाम घोषित कर सकती है, साथ ही गैर जमानती वारंट भी जारी करेगी।

गौरतलब है कि 23 मार्च की देर रात प्रेम नगर थानाक्षेत्र में छात्र के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें बिहार और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छात्रों के गुट वर्चस्व के चलते आमने-सामने आ गए थे। इसमें मुजफ्फर नगर निवासी दिव्यांशु जाटराणा के सिर में गंभीर चोट आई थी। अगले ही दिन यानि 24 मार्च की सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या और बलवा की धाराओं में 15 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुलिस ने तीन आरोपियों को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल 11 आरोपी अब तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। सभी फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही

परिजनों में आक्रोश, देहरादून कूच की तैयारी
दिव्यांशु के परिजनों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर मुजफ्फरनगर क्षेत्र के लोगों के कई वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें लोग देहरादून कूच की बात कह रहे हैं। दिव्यांशु के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने अब तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस पर विरोध जताते हुए तीन मार्च को देहरादून कूच किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *