चुनाव से पहले महिलाओं के लिए नकद सहायता की घोषणा करने वाले राज्यों में भाजपा शासित उत्तराखंड भी शामिल……..

देहरादून: उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘बैणी-भुली योजना’ शुरू की है। इसके तहत करीब 5.23 लाख पात्र महिलाओं को 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त दिसंबर में और दूसरी विधानसभा चुनाव के बाद मिलेगी। सरकार ने योजना के लिए 550 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

नई दिल्ली: उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए नकद सहायता योजना का ऐलान किया है। ‘बैणी-भुली योजना’ के तहत राज्य की करीब 5.23 लाख महिलाओं को कुल 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस राशि की आधी किस्त चुनाव से पहले और बाकी आधी चुनाव के बाद दी जाएगी।

यह योजना चुनाव से पहले राज्य सरकारों की ओर से घोषित की जा रही ऐसी कई आर्थिक सहायता योजनाओं में नई कड़ी है।

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने सोमवार (24 नवंबर) को योजना का ब्योरा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिन पहले ही ऐसी योजना शुरू करने के संकेत दिए थे।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को दो किस्तों में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहली किस्त के तौर पर दिसंबर में 5 हजार रुपये मिलेंगे। दूसरी किस्त विधानसभा चुनाव के बाद दी जाएगी। इस योजना के दायरे में करीब 5.23 लाख महिलाओं को लाने की तैयारी है।

इसमें स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्य महिलाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और राज्य के ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी।

चौधरी ने अखबार से कहा, ‘दिसंबर में पांच लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहली किस्त के तौर पर 5-5 हजार रुपये भेजे जाएंगे। दूसरी किस्त विधानसभा चुनाव के बाद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस राशि से वे महिलाएं छोटे कारोबार शुरू कर सकेंगी, जो आगे चलकर ‘लखपति दीदी’ बनना चाहती हैं। चौधरी ने इसे एक बड़ा बदलाव लाने वाली योजना बताया और कहा कि सरकार इसे चुनाव से पहले शुरू कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार ने इस योजना के लिए 550 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र, असम, केरल, बिहार समेत कई राज्यों में भी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए इसी तरह की आर्थिक सहायता योजनाओं का ऐलान किया गया है।

हालांकि, अर्थशास्त्रियों ने ऐसी योजनाओं के चुनावी नतीजों पर असर और सरकारों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को लेकर सवाल उठाए हैं। आलोचकों का कहना है कि यह समझना भी जरूरी है कि महिलाओं को ऐसी आर्थिक मदद की जरूरत क्यों पड़ रही है. इसके पीछे बेरोजगारी, मजदूरी में ठहराव और सरकारी सेवाओं की खराब गुणवत्ता और उन तक सीमित पहुंच जैसे कारण हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *