उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले गढ़वाल रेंज के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, सात जनपदों में बदले गए निरीक्षक………

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग और शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने गढ़वाल रेंज के विभिन्न जनपदों में तैनात 39 निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों में तैनात निरीक्षकों को एक-दूसरे जनपदों में स्थानांतरित किया गया है।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, एक ही जिले में निर्धारित अवधि पूरी कर चुके पुलिस अधिकारियों को दूसरे जनपदों में भेजा जा रहा है। आदेश के तहत ऐसे निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है, जिन्होंने एक जिले में पिछले चार वर्षों में से तीन वर्ष की अवधि पूरी कर ली है। इसके साथ ही 22 नवंबर तक राज्य में बड़ी संख्या में थाना प्रभारियों के बदलाव की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है। इसके लिए एसएसपी और रेंज अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित की गई है।

देहरादून और हरिद्वार में भी हुआ बड़ा फेरबदल
तबादला सूची के अनुसार, हरिद्वार से राम किशोर सकलानी और गोविन्द कुमार को रुद्रप्रयाग, नरेन्द्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी, मनोहर सिंह, शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और वीरेंद्र चंद्र रमोला को देहरादून, दिगपाल कोहली और देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी भेजा गया है।
वहीं देहरादून से संपूर्णानंद गैरोला, अरविंद कुमार और गजेंद्र बहुगुणा को पौड़ी, वीरेंद्र सिंह नेगी और खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी, गिरीश चंद्र शर्मा को रुद्रप्रयाग, देवेंद्र सिंह चौहान और प्रदीप कुमार राणा को टिहरी तथा हरिओम राज चौहान और कुलदीप रावत को चमोली स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कैलाश चंद्र भट्ट, पंकज देवरानी, राजेंद्र सिंह खोलिया और प्रदीप सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है।

टिहरी, पौड़ी और अन्य जनपदों में भी बदले निरीक्षक
उत्तरकाशी से बसंत पांडे को टिहरी, मनोज असवाल को हरिद्वार और राकेश चंद्र भट्ट को अन्य जनपद में स्थानांतरित किया गया है। चमोली से एक निरीक्षक को हरिद्वार तथा नरेंद्र सिंह को टिहरी भेजा गया है।

टिहरी से संजय मिश्रा और अजय कुमार जाटव को हरिद्वार, देवराज शर्मा को चमोली, प्रविन्द्र सिंह रावत और प्रताप सिंह को रुद्रप्रयाग स्थानांतरित किया गया है। रुद्रप्रयाग से सुरेश चंद्र बलूनी को देहरादून तथा मनोज कुमार नेगी को उत्तरकाशी भेजा गया है। वहीं पौड़ी से सुधीर कुमार को चमोली, मोहम्मद अकरम अंसारी को उत्तरकाशी और नंद किशोर भट्ट को हरिद्वार स्थानांतरित किया गया है।

निर्वाचन आयोग और शासन के निर्देशों के क्रम में आदेश
यह तबादले मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के 5 नवंबर 2026, भारत निर्वाचन आयोग के 27 अक्टूबर 2026 तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के 6 नवंबर 2026 को जारी पत्रों के क्रम में किए गए हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने संबंधित जनपदों के एसएसपी और एसपी को स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर भेजने तथा अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *