आलू की टिक्की बहुत खा ली, सर्दियों में बनाकर खाएं पीली मूंग दाल की कुरकुरी टिक्की, चटनी या गरम-गरम चाय संग लगेगी टेस्टी……..

देहरादून: अगर आप भी हर बार आलू टिक्की ही खाते हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें। यहां हम आपको पीली मूंग दाल की कुरकुरी टिक्की बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसे चटनी और चाय दोनों के साथ ही आप खा सकते हैं।

शाम की चाय के समय या घर पर अचानक मेहमान आ जाने पर अक्सर लोग आलू की टिक्की या पकौड़े बनाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप आलू की टिक्की खाकर बोर हो चुकी हैं और कुछ नया व हेल्दी ट्राई करना चाहती हैं, तो पीली मूंग दाल की कुरकुरी टिक्की (Moong Dal Tikki) एक बेहतरीन और शानदार ऑप्शन है। मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है और इससे बनी टिक्की बाहर से जितनी क्रिस्पी और करारी होती है, अंदर से उतनी ही सॉफ्ट और टेस्टी लगती है। आइए जानते हैं इसे झटपट और परफेक्ट तरीके से बनाने की सबसे आसान विधि।

ये है बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:-

पीली मूंग दाल: 1 कप (2-3 घंटे भीगी हुई)

उबला हुआ आलू: 1 मध्यम आकार का (बाइंडिंग के लिए – वैकल्पिक)

चावल का आटा या सूजी: 2 बड़े चम्मच (कुरकुरापन लाने के लिए)

अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच

सौंफ और जीरा पाउडर: आधा-आधा छोटा चम्मच

हींग: एक चुटकी

अमचूर पाउडर या चाट मसाला: आधा छोटा चम्मच

नमक: स्वादानुसार

तेल या घी: टिक्की सेकने या तलने के लिए

बनाने की विधि:-
दाल पीसें: 2 घंटे पहले अच्छी तरह धुली और भीगी हुई मूंग दाल का पानी पूरी तरह छान लें. अब इसे बिना पानी के मिक्सी जार में दरदरा पीस लें।

मिश्रण तैयार करें: पिसी हुई मूंग दाल को एक बड़े बाउल में निकालें। इसमें उबला हुआ मैश किया हुआ आलू, चावल का आटा, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, हरा धनिया, सौंफ, जीरा पाउडर, हींग, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं।

टिक्की का आकार दें: हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं। अब मिश्रण से नींबू के आकार की लोइयां लेकर उन्हें गोल चपटा करते हुए टिक्की का शेप दें।

सेकें या शैलो फ्राई करें: एक नॉन-स्टिक तवे या कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल गरम करें. तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेक लें।

आपकी गरमा-गरम, प्रोटीन से भरपूर और बेहद कुरकुरी मूंग दाल टिक्की तैयार है! इसे हरी चटनी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी और गरमा-गरम चाय के साथ परोसें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *