उत्तराखंड में वीकेंड पर राजधानी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, शहर के मुख्य चौराहों पर घंटों रेंगते रहे वाहन……..
देहरादून: वीकेंड पर राजधानी दून में सुबह से ही यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई। आशारोड़ी से लेकर शहर की मुख्य सड़कों पर कई जगह भीषण जाम लगा रहा। हाल ये रहा कि कुछ मीटर की दूरी तय करने में ही वाहन चालकों को एक घंटे का समय लग गया।
सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई घंटे तक दून के जाम में वाहन चालक परेशान रहे। दिल्ली से भी पर्यटक ढाई घंटे में दून के प्रवेश द्वार तक तो पहुंच गए, लेकिन आगे का रास्ता तय करने में उन्हें इससे भी अधिक समय तक लग गया।
शनिवार को सुबह से ही पर्यटक दून पहुंचते रहे और सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। इसके कारण आशारोड़ी से लेकर दून की कई मुख्य सड़कों पर जाम लगा रहा। कई सड़कें तो ऐसी थी कि कई घंटे तक जाम में वाहन चालक परेशान रहे।
दिल्ली से आने वाले पर्यटक ढाई घंटे में दून के प्रवेश द्वार तक पहुंच गए, लेकिन दून की सड़कों पर उतना ही समय उन्हें जाम में बिताना पड़ा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कई घंटे तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
रायपुर चौक, छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रॉसिंग, नेहरू कॉलोनी, धर्मपुर, प्रिंस चौक पर भी जाम के बुरे हाल रहे। चार पहिया ही नहीं दो पहिया वाहन चालकों को भी जाम में परेशानी उठानी पड़ी। कई जगह पुलिस तैनात भी रही, लेकिन जाम की परेशानी ज्यो की त्यो रही।
आईएसबीटी से निरंजनपुर मंडी तक पैक रही सड़क, घंटों फंसे रहे वाहन
यातायात का दबाव बढ़ने के कारण सुबह नौ बजे से ही आईएसबीटी से निरंजनपुर मंडी तक सड़क वाहनों से पैक रही। मंडी से लेकर आईएसबीटी तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से बड़ी संख्या में वाहन चालक परेशान रहे। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
करीब तीन घंटे तक इस मार्ग पर यातायात की यही स्थिति बनी रही। मंडी के बाहर भी अव्यवस्था से दोपहिया से लेकर चारपहिया और बड़े वाहन तक जाम में फंस गए। स्थिति यह रही कि कई किलोमीटर का सफर तय करने में वाहन चालकों को घंटों लग गए। जाम में फंसे लोग लगातार निकलने का रास्ता तलाशते रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के चलते राहत नहीं मिल सकी।

