उत्तराखंड के हरिद्वार में हाईवे पर आया 15 फीट लंबा विशालकाय अजगर, थम गए वाहनों के पहिए……….

मंगलौर: मंगलौर में अब्दुल कलाम चौक के पास झाडियों से एक अजगर निकलकर हाईवे पर पहुंच गया। यह देख वहां पर वाहन रुक गये और लोगों की भीड़ लग गई। करीब 15 फीट लंबे अजगर को देख लोगों मे हड़कंप मच गया। आननफानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को काबू किया।

शनिवार को अब्दुल कलाम चाैक के पास झाडियो से एक करीब 15 फीट लंबा अजगर निकलकर हाईवे पर पहुंच गया। वहां से जा रहे वाहन चालकों ने जब विशालकाय अजगर को देखा तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई। वाहन चालक वाहन रोक कर कौतूहलवश उसे देखने लगे।

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दे दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने किसी तरह से अजगर को काबू में किया। अजगर को पकड़कर वह उसे वन विभाग की चाैकी ले गये। बाद में अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।- केके शर्मा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *