उत्तराखंड के हरिद्वार में पंजाब नेशनल बैंक हरिद्वार मण्डल द्वारा दीपावली पर “स्नेहांजलि” एवं “दीपावली मिलन” कार्यक्रमों का किया आयोजन……..
हरिद्वार: पंजाब नेशनल बैंक हरिद्वार मण्डल के *यशस्वी मण्डल प्रमुख रंजन प्रकाश द्वारा मण्डल कार्यालय में सेवानिवृत्त साथियों के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण *स्नेहांजलि कार्यक्रम* आयोजित किया गया। इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में हरिद्वार , रूड़की, रायवाला एवं देहरादून से बहुत बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त साथियों ने भाग लिया!
सर्वप्रथम मण्डल प्रमुख द्वारा सभी पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर एवं सभी सम्मानित सदस्यों को स्वयं उनकी सीटों पर जा कर Rose Bud भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम प्रारंभ से पूर्व उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपना अपना परिचय दे कर एक दूसरे से आत्मीयता में वृद्धि की ताकि सभी सदस्य और उपस्थित अधिकारीगण एक दूसरे को जान सके।
तत्पश्चात देहरादून से *स्नेहांजलि कार्यक्रम* में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आए उप अंचल प्रमुख राजेन्द्र भाटिया पूर्व मण्डल प्रमुख सुनील सखूजा एवं मण्डल प्रमुख रंजन प्रकाश का सभी साथियों ने अपनी अपनी सीटों पर खड़े होकर करतल ध्वनि से स्वागत, अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया।
साथ ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीनों महानुभाओं का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इसी क्रम में हमारे सेवानिवृत्त साथियों के हितों का ध्यान रखने और उनके कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्रता से कराने हेतु मानव संसाधन विभाग की वरिष्ठ प्रबंधक मिस निवेदिता सिन्हा एवं प्रबंधक श्री गौतम नेगी का उनको स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इसके बाद *मण्डल प्रमुख रंजन प्रकाश द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित किया गया! उनके द्वारा रिटायरी साथियों द्वारा बैंक के विकास में योगदान की प्रशंसा करते हुए उनको अन्य पोस्टिंग के दौरान पुराने साथियों से मिले सहयोग की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पटना में ऐसे साथियों से मिले सहयोग के कारण ही असंभव प्रतीत होने वाले कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

उन्होंने सभी साथियों से बैंक के व्यवसाय में वृद्धि हेतु सहयोग देने की गुजारिश भी की। पूर्व मण्डल प्रमुख सुनील सखूजा ने भी अपने सुखद अनुभव साझा किए एवं सभी साथियों से जीवन को उत्साह एवं खुशी के साथ जीने हेतु प्रेरणा प्रदान की। *उप अंचल प्रमुख राजेन्द्र भाटिया,* जो सदैव हरिद्वार के साथियों के हितों की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं, ने अपने भाषण से कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने प्रकाश ध्यानी को उनकी सेवानिवृत्ति के कई सालों बाद उनकी फोटो सहित रिटायरमेंट सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया।
सभी उच्चाधिकारियों के भाषण के पश्चात *मण्डल अध्यक्ष एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने सभी उपस्थित अतिथिगणों सहित अपने सम्मानीय सदस्यों का स्वागत करते हुए मण्डल कार्यालय द्वारा *दीपावली के शुभ अवसर* पर की गई इस अनूठी पहल अत्यंत गौरवपूर्ण कार्यक्रम *स्नेहांजलि* हेतु मण्डल प्रमुख एवं अन्य अधिकारियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनका आभार प्रकट किया! साथ ही हमारी एक दिन पूर्व सूचना के आधार पर ही उपस्थित 50 से अधिक सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। *इस अवसर पर एसोसिएशन द्वारा चिकित्सा सुविधा रियायती दरों पर उपलब्ध कराने हेतु प्रेम हॉस्पिटल सुपर स्पेशलिटी ट्रॉमा सेंटर, शर्मा इमेजिंग सैंटर, रेडियंट पैथोलॉजी हरिद्वार, उत्तरांचल टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर और कैलाश हॉस्पिटल, देहरादून के साथ हुए टाई अप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने मण्डल प्रमुख को यह जानकारी दी कि यह रियायती चिकित्सा सुविधा रिटायरी साथियों के साथ साथ कार्यरत साथियों और उनके आश्रितों को भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने इसे सर्कुलर के माध्यम से सभी शाखाओं को यह जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
उन्होंने मण्डल में चल रहे सदस्यता अभियान, PPO में सुधार अभियान, बैंक के आइडेंटिटी कार्ड बनवाना, स्वर्गवासी साथियों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने आदि* के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई।
मण्डल सचिव पीयूष शर्मा ने भी अपने ओजस्वी उद्बोधन में मण्डल कार्यालय के सहयोग एवं पहल की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए साथियों को नए सदस्य बनाने के लिए आभार प्रकट किया। केंद्रीय संगठन मंत्री अरविन्द गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने मण्डल के ATMs के रख रखाव का मुद्दा भी उठाया! देहरादून से अपने साथियों सहित पधारे हमारे सम्मानित सदस्य एवं पूर्व LDM अनिल झा ने कार्यक्रम के दौरान अपनी सुमधुर आवाज में एक गीत प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों की प्रशंसा की।
तत्पश्चात उपस्थित तीनों उच्चाधिकारियों ने मण्डल कार्यालय की ओर से एक बहुत ही सुन्दर उपहार प्रत्येक उपस्थित साथियों को सम्मान सहित उनकी सीटों पर जाकर भेंट किया।
अंत में मण्डल चेयरमैन एस के गुप्ता द्वारा अपने अनोखे अंदाज शेरो शायरी के माध्यम से उच्चाधिकारियों, मण्डल अध्यक्ष राज कुमार शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों का इस शानदार कार्यक्रम के लिए प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।
उन्होंने उपस्थित साथियों का भी तहेदिल से आभार एवं अभिनन्दन व्यक्त किया। इस दौरान बहुत से सदस्यों ने नए आईडेंटिटी कार्ड बनवाने के आवेदन पत्र भरकर मण्डल कार्यालय में जमा कराए। कार्यक्रम का समापन सूक्ष्म जलपान के साथ हुआ। मण्डल कार्यालय द्वारा रात्रि भोज का प्रबंध भी किया गया था। कुछ सदस्य मण्डल कार्यालय द्वारा आयोजित शुभ दीपावली संध्या कार्यक्रम में भी उपस्थित रहे और उसका आनन्द लिया।

