दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और रिंग रोड: CM धामी ने केंद्र से राष्ट्रीय राजमार्गों को दुरुस्त करने का आग्रह किया…….
हरिद्वार: मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से आग्रह किया है कि वो हरिद्वार से जुड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्गो को दुरुस्त करने मे सहयोग दें। श्री धामी ने उत्तराखंड अल्मोड़ा सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा का ध्यान इस और दिलाते हुए कहा है कि बहुत से काम अधूरे हैं जिनपर तेज़ी लाये जाने की जरुरत है।
हाई वे को हाई वे से लिंक करने की तैयारी
यह सफर मुख्य रूप से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के मुख्य कॉरिडोर और फिर सहारनपुर के पास से कटने वाले सहारनपुर-रूड़की-हरिद्वार स्पर एक्सप्रेसवे (50.7 किमी लंबा, 6-लेन) के जरिए पूरा होगा। इसके रास्ते में आने वाले प्रमुख शहर और क्षेत्र इस प्रकार हैं:
दिल्ली (शुरुआत): यह रूट दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होता है। इसके बाद यह गीता कॉलोनी, शास्त्री पार्क और खजूरी खास होते हुए आगे बढ़ता है।
उत्तर प्रदेश (UP):
बागपत और बरौत: दिल्ली सीमा पार करते ही यह बागपत ईस्टर्न बाईपास और लोहड्डा (बरौत) से गुजरेगा।
शामली और मुजफ्फरनगर: इसके बाद एक्सप्रेसवे शामली जिला और मुजफ्फरनगर के पश्चिमी हिस्सों को कवर करेगा।
सहारनपुर (हलगोया इंटरसेक्शन): सहारनपुर के हलगोया मुस्तकम (108वें किलोमीटर के माइलस्टोन पर) से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए एक समर्पित ‘स्पर रोड’ (कनेक्टिंग हाईवे) अलग हो जाएगा।
उत्तराखंड (प्रवेश):
भगवानपुर और रूड़की: सहारनपुर से अलग होकर यह लिंक रोड भगवानपुर और रूड़की के पास से निकलेगा।
हरिद्वार (अंत): अंत में यह रूट भड़ेड़ी राजपूताना के पास मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 (NH-58) से जुड़कर हरिद्वार शहर में प्रवेश करेगा। खास बात यह है कि यात्रियों को शहर के भारी जाम से बचाने के लिए हरिद्वार में 15 किमी लंबा एक नया ग्रीनफील्ड बाईपास भी इसके साथ जोड़ा जा रहा है।
हरिद्वार रिंग रोड
गंगा नगरी के चारो और एक व्यापक रिंग रोड बनाने का काम चल रहा है इसी में बाई पास को जुड़ना है। श्याम पुर से नया गंगा पुल बन कर तैयार हैं और इससे रुड़की लक्सर सहारनपुर का मार्ग बाहर ही बाहर निकल जाएगा।

