उत्तराखंड में ऐसे जान हथेली पर लेकर उफनते गदेरे को किया लोगो ने पार, एक गलती और निश्चित मौत……
जिसके पश्चात SHO विकासनगर द्वारा अवगत कराया गया कि तोली, भूड़ विकासनगर में गदेरे में पानी बढ़ने से एक व्यक्ति मलवे में दब गया है जबकि उक्त क्षेत्र में 3-4 परिवार रहते है जिन्हें भी खतरा बना हुआ है। जिस पर SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मोके पर पहुँची तथा रेस्क्यू टीम द्वारा मलवे में सर्चिंग करते हुए एक व्यक्ति दर्शन सिंह s/o स्वर्गीय श्री मोहर सिंह उम्र 60 वर्ष पता -ग्राम तोली भूड़ थाना विकासनगर का शव बरामद किया।
साथ ही SDRF जवानों द्वारा अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए, विषम परिस्थितियों के वाबजूद उफनते गदेरे में वैकल्पिक साधनों की सहायता से करीब 20 से 30 ग्रामीणों को सुरक्षित गदेरा पार कराया।
