उत्तराखंड के देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू, 12 शहरों के लिए 26 उड़ानें, बदला टाइम……….
देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का शीतकालीन शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू हो गया है। नए शेड्यूल के तहत एयरपोर्ट से देश के 12 शहरों के लिए करीब 26 उड़ानों का संचालन किया जाएगा। यह शेड्यूल 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा।
देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने बताया कि शीतकालीन शेड्यूल के तहत दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, नवी मुंबई, पिथौरागढ़ और नोएडा के लिए हवाई सेवाएं संचालित की जा रही हैं। इन फ्लाइटों में सर्वाधिक फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की होगी जिनकी संख्या 19 है। वहीं एयर इंडिया की पांच, एलायंस एयर की एक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान देहरादून एयरपोर्ट पर संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों के समय में कुछ बदलाव किए गए हैं। 25 अक्टूबर से सभी हवाई सेवाएं नए शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित उड़ान के समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विंटर शेड्यूल के अंतर्गत देहरादून आने जाने हेतु इन उड़ानों को दी गई मंजूरी-
इंडिगो पुणे सुबह 8.15 बजे आएगी और 9:10 बजे वापस पुणे के लिए उड़ान भरेगी।
इंडिगो दिल्ली से सुबह 8:15 बजे आएगी और 8:50 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी।
इंडिगो दिल्ली से सुबह 8.20 बजे आएगी और 8.55 पर दिल्ली जाएगी
इंडिगो नोएडा 8.45 बजे आएगी और 9:05 बजे वापस नोएडा को जाएगी।
इंडिगो नवी मुंबई से सुबह 9:05 बजे आएगी और 9:40 बजे वापस नवी मुंबई जाएगी।
एयर इंडिया मुंबई 9:55 बजे आएगी और 10:25 बजे वापस मुंबई जाएगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस बंगलुरू से 10:10 बजे आएगी और 10:45 बजे वापस बंगलुरू जाएगी।
इंडिगो हैदराबाद सुबह 10.55 बजे आएगी और 11.30 बजे हैदराबाद जाएगी।
एयर इंडिया दिल्ली सुबह 10:20 बजे आएगी और 11:00 बजे दिल्ली वापस जाएगी।
इंडिगो नोयडा सुबह 11 बजे आएगी व वापस नोएडा के लिए 11.50 पर जाएगी।
एयर इंडिया दिल्ली से सुबह 11.15 बजे आएगी व दोपहर 12 बजे दिल्ली जाएगी।
इंडिगो सुबह 11.30 बजे अहमदाबाद से आएगी व 12.20 पर लखनऊ जाएगी।
इंडिगो दिल्ली से सुबह 11.55 बजे आएगी व 12.30 बजे जाएगी।
एलायंस एयर पिथौरागढ़ से दोपहर 12.40 पर आएगी व पिथौरागढ़ 1.05 पर जाएगी।
इंडिगो दोपहर 1.05 पर अहमदाबाद से आएगी व 1.45 पर पुणे जाएगी।
एयर इंडिया दिल्ली से दोपहर 1.50 पर आएगी 2.25 पर वापस दिल्ली जाएगी ।
एयर इंडिया मुंबई दोपहर 2.25 पर आएगी व वापस 2.55 पर मुंबई जाएगी।
इंडिगो जयपुर दोपहर 3:10 पर आएगी और 3:30 पर जाएगी।
इंडिगो कोलकाता शाम 4:15 बजे आएगी और 4.50 वापस कोलकाता जाएगी।
इंडिगो लखनऊ से शाम 4.20 पर आएगी व शाम 5 बजे वापस अहमदाबाद जाएगी।
इंडिगो अहमदाबाद 4:25 आएगी और शाम 5 बजे अहमदाबाद जाएगी।
इंडिगो दिल्ली से शाम 4.35 बजे आएगी और शाम 5.05 पर दिल्ली जाएगी।
इंडिगो शाम लखनऊ से 5:40 बजे आएगी और 6.15 बजे लखनऊ जाएगी।
इंडिगो मुंबई से शाम 5:55 पर आएगी और 6.30 बजे वापस मुंबई जाएगी।
इंडिगो बंगलुरू से शाम 7:10 बजे आएगी और 7:50 बजे वापस बंगलुरू जाएगी।
इंडिगो दिल्ली से शाम 7.10 बजे आएगी और 8:05 बजे वापस दिल्ली जाएगी।

