उत्तराखंड में धामी सरकार का शिक्षा को बढ़ावा, NEET और JEE की मुफ्त कोचिंग और छात्रवृत्ति के लिए बजट में प्रावधान…….

देहरादून: मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत मुफ्त कोचिंग के लिए धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में पांच करोड का प्रविधान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस योजना की शुरुआत निश्शुल्क आनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की। इसमें राज्य के विश्वविद्यालयों, राजकीय महाविद्यालयों और शासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के पात्र 11 हजार विद्यार्थियों को शामिल किया गया है।

मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए चार करोड़।
राज्य में मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना सहित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत अभी तक 21,743 विद्यार्थियों को लाभ दिया जा चुका था। इन योजनाओं के लिए कुल 17,67,77,300 रुपये वितरित किए गए थे, आगे छात्रवृत्ति की धनराशि में कोई दिक्कत न हो, इसलिए धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में चार करोड़ का प्रविधान किया है।

छात्रवृत्ति योजना लाभार्थी विद्यार्थी
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना : 17,852
श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना : 3,289
डा. शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना : 527
अन्य योजनाओं के लाभार्थी : 75

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *