उत्तराखंड में आज फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके…….

देहरादून: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब पांच किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। झटकों की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और सभी तहसीलों के अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति की जानकारी जुटाई गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

भूकंप मंगलवार शाम 6 बजकर 19 मिनट 25 सेकंड पर आया। इसका केंद्र 30.075 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.908 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता कम होने के बावजूद प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों से सूचनाएं एकत्रित कीं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी समय पर मिल सके।

तहसीलों और ग्रामसभाओं से जुटाई जानकारी
भूकंप के झटकों की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तहसील स्तर पर अधिकारियों से संपर्क साधा। विभिन्न क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी ली गई और ग्रामसभाओं से भी सूचनाएं जुटाई गईं। प्रशासन के अनुसार, अब तक किसी भी क्षेत्र से नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रारंभिक आकलन में जिले की स्थिति सामान्य बताई गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *