उत्तराखंड में आज हल्द्वानी आ रहे मुख्यमंत्री धामी, देखें पूरा कार्यक्रम……..

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, 25 अक्टूबर को नैनीताल जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आएंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी है।

शाम 4:45 बजे गौलापार पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ जिले के हड़खोला हेलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 4:45 बजे गौलापार हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वह गौलापार हेलीपैड से प्रस्थान कर काठगोदाम स्थित राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

एमबी इंटर कॉलेज में कुमाऊं द्वार महोत्सव में लेंगे भाग
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान करेंगे और हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज में आयोजित कुमाऊं द्वार महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन के स्तर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप व्यवस्थाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न गतिविधियां संपन्न होंगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *