आज 22 अक्टूबर 2026 दिन गुरुवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…….
मेष राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ मुश्किलें रहेंगी, लेकिन आप सकारात्मक सोच रख कर उनका हल भी निकाल लेंगे। घर में व्यवस्था बनए रखने और रख रखाव संबंधी कार्यों मैं भी व्यस्तता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति की मुसीबत में उसका सहयोग करने से आत्मिक खुशी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होकर आपकी तारीफ़ करेंगे, आपको अच्छा गिफ्ट भी मिल सकता है। अपने हौसले और आत्मविश्वास में कमी न आने दे।
वृष राशि–
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपनी काबिलीयत के दम पर अच्छे लोगों के साथ संबंधों को मजबूत बनायेंगे। किसी भी कार्य में दूसरों की मदद से अपेक्षा न करें और अपनी योग्यता पर ही विश्वास रखें आपको निश्चित फायदा होगा। वित्तीय मामलों को लेकर लिया गया निर्णय फायदेमंद साबित होगा। और कई रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। निराश करने वाली कुछ स्थितियां बन सकती है, धैर्य बनाएं रखे, आखिर में सब अच्छा होगा।
मिथुन राशि-
आज आपका दिन एक नयी उमंग लेकर आयेगा। इस राशि की महिलाएं अपने मान-सम्मान को लेकर विशेष रूप से सजग रहेगी और दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। आपके काम को लेकर आपके परिवार वाले तारीफ करेंगे, आपका मन खुश होगा। आपको अपने मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपनी समझदारी से आप फालतू के खर्चों से बच सकते हैं। सेविंग की आदत को अपनाएं। दांपत्य रिश्तों में मधुरता आयेगी। बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, लेकिन व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है।
कर्क राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान खरीदने का विचार बन रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है। परिवार जनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप स्वयं को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपको शुभ संदेश मिलेगा, जिससे आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे कर्मचारियों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद की जगह पर हो जायेगा। ओवर टाइम कर रहे कर्मचारियों की इनकम में आज इजाफा होगा।
सिंह राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी काम में उनकी मदद भी मिलेगी। आप कुछ नये विचारों पर काम करेंगे ये विचार आपको अधिक मुनाफा देंगे। आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखेंगे। अपने लक्ष्य पर फोकस रहे जल्दी ही आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। कठिन से कठिन कार्य में आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरी करने की क्षमता रखेंगे। आलस की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास न करें। आज दुविधा की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेन उचित रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। बड़े बुजुर्गो की मदद करें और उनकी देखभाल भी करें।
कन्या राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। जॉब के लिए आपको किसी अधिकारी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। तरक्की के नए रास्तें खुलेंगे। ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे, बॉस आपको शाबाशी देंगे। राजनीति के क्षेत्र में आपको कुछ नया अनुभव मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक फंक्शन में जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज तनाव से खुद को दूर रखें, इससे आप बेहतर तरीके से फैसला ले पाएंगे। कुछ समय से जिन कार्यों में विघ्न और बाधाएं आ रही थी वह भी किसी के सहयोग से आसानी से हल हो सकती हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बन रहेगा।
तुला राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अनावश्यक खर्चो पर कटौती करने से आपके आर्थिक समस्या काफी हद तक सुलझ सकती है। आप अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं संभाल कर रखें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेगी, लेकिन लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी से करें। स्टूडेंट्स का दिन आज बिजी रहेगा और अपने काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मतभेद हो सकता है, बेहतर होगा की फ़िज़ूल की बहस से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत में थोड़ा नरमी बरतें, जिससे संबंध अच्छा रहेगा। आज किसी के विवाद में पड़ने से आपका समय खराब हो सकता है इसलिए आप अपने काम से मतलब रखें।
वृश्चिक राशि-
आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपने विनम्र व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। किसी भी चुनौती का आप सूझबूझ से समाधान निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कार्यों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज नया काम करने का मौका मिलने पर ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय तुरंत उसे हासिल करें। खर्चो के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना जरूरी है। भाई- भाई में हो रही नोंक झोंक आज खत्म होगी। पैसों का लाभ उठाने के लिए नये साधनों की खोज करेंगे। अपने बिजनेस के कारण आज आप किसी दूसरे स्टेट की यात्रा पर जायेंगे। नया गजेट्स लेने का विचार अपने भाई से करेंगे।
धनु राशि–
आज आपका दिन लकी रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपकी सफलता के अच्छे अवसर जल्द ही मिलेंगे। आज सरकारी नौकरी में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य और मान सम्मान का ध्यान जरूर रखें और उनके मार्गदर्शन पर अमल करें। आज आप शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे, कहीं घूमने की प्लानिंग बन सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर ज्यादा मुनाफा देगा। उन्नति के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेंगे।
मकर राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। प्रियजनों से मिलन आपके लिए खुशी का माहौल बनाएगा। आपको आपकी मनपसंद वस्तु मिलेगी, जिससे आप बहुत ही अधिक प्रसन्न होंगे। आज पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा और आप अपने अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य से संबंधित किसी कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। आज आपको किसी प्रशासनिक अधिकारी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे आपका मन बहुत ही खुश होगा। किसी व्यक्ति से लिया गया लोन आप आज चुकता कर देंगे जिससे आपकी आज टेंशन कम होगी।
कुंभ राशि-
आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद आप परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनकर रखेंगे। अपन उत्साह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही की वजह से मौका हाथ से निकल जाएगा। कारोबार में नई गतिविधियों पर काम करने के लिए दिन अच्छा है लेकिन अच्छे नतीजे के लिए धैर्य रखना होगा। आज शाम को पार्क घूमने जायेंगे, जिससे आपका मन तरोताजा रहेगा। आज आपका मन शांत स्थान पर घूमने का करेगा। आप अपने काम पर एकाग्र होकर सफल हो सकते हैं।
मीन राशि-
आज आपका दिन सुनहरा रहेगा। वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन मिलने की वजह से कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको आसानी होगी। भावनाओं में बहकर आप अपनी महत्वपूर्ण बात किसी के साथ शेयर न करें। कुछ समय बच्चों की परेशानियों को सुलझाने के लिए भी अवश्य निकालें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। नया घर खरीदने का विचार बन रहे लोग आज डील फाइनल कर लेंगे। आपके परिश्रम से आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अपना कोई भी जरूर काम करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेन चाहिए, कामयाबी हासिल होगी। आज आपको अपने खान पान में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।

