आज 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार, क्या कहते है आपकी किस्मत के सितारे, जानिए अपना राशिफल…….
मेष राशि:
व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार – सब कुछ बहुत अच्छा है।
वृषभ राशि:
भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। प्रेम-संतान का भी साथ बना रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि:
बचकर पार करिए। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान का साथ अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। क्रोध पर काबू रखिएगा, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
कर्क राशि:
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। थोड़ा सा घर का तापमान बढ़ा हुआ इन दिनों दिख रहा है, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी दिख रही है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
सिंह राशि:
शत्रु एक्टिव रहेंगे और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन पहुंचा नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी रहेगी और प्रेम-संतान से दूरी रहेगी। हालांकि व्यापार बहुत अच्छा है और बहुत सारे लोग आपकी व्यापारिक स्थिति को सुदृढ़ करने में लगे हुए हैं। सूर्य देव को जल देना शुभ होगा।
कन्या राशि:
भावनाओं पर काबू रखकर कोई भी निर्णय लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा और अभी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए। सरकारी तंत्र से जुड़ रहे हैं तथा धन की स्थिति मजबूत हो रही है। प्रेम और संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि:
गृह कलह के संकेत हैं और स्वास्थ्य में भी थोड़ी परेशानी रह सकती है (बुखार आदि हो सकता है)। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम और प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें और पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान का साथ बहुत अच्छी तरीके से बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है, निवेश अभी मत करिएगा, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि:
स्वास्थ्य की स्थिति पहले से अच्छी होगी, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी, प्रेम-संतान और व्यापार बहुत अच्छा है, तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि:
चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, मन व्यथित रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि:
आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग होगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान और व्यापार अद्भुत है, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

