उत्तराखंड में देहरादून के लोकेंद्र ‘केबीसी’ के मंच पर पहाड़ी संस्कृति की छाप छोड़ गए, Big B को दिया खास तोहफा………

देहरादून: कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर पहुंचकर देहरादून के लोकेंद्र सोनी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश की। पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में पहुंचे लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहाड़ी टोपी भेंट की।

भले ही वह हाट सीट तक नहीं पहुंच सके, लेकिन इसके लिए हुए मुकाबले में अंतिम दो प्रतिभागियों में जगह बनाना उनके लिए खास उपलब्धि रही। कार्यक्रम का प्रसारण 12 अक्टूबर को रात नौ बजे हुआ।

हॉट सीट के मुकाबले में अंतिम दो तक पहुंचे
टीएचडीसी कालोनी देहराखास निवासी लोकेंद्र ने बताया कि केबीसी तक पहुंचने के लिए उन्हें टेलीफोन, कंप्यूटर आधारित और लखनऊ में आयोजित चयन प्रक्रिया के तीन चरण पार करने पड़े। इसके बाद वह शीर्ष 10 प्रतिभागियों में शामिल हुए और हॉट सीट के मुकाबले में अंतिम दो तक पहुंचे।

लोकेंद्र के अनुसार, अमिताभ बच्चन पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल को सहज बनाए रखते हैं। बातचीत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, ””भाई साहब, आपने कभी इश्क किया है?”” गहरे मेरून रंग की पहाड़ी टोपी देखकर अमिताभ बच्चन प्रसन्न हुए और इसे पहनने की बात कही।

दिव्यांगजनों की सेवा में जुटा दंपती
लोकेंद्र अपनी दिव्यांग पत्नी गीता सोनी के साथ धर्मपुर में ””पिहू राही स्पीच एंड हियरिंग सेंटर”” संचालित करते हैं। यहां बोलने और सुनने संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों को स्पीच थेरेपी सहित जरूरी सेवाएं दी जाती हैं। गीता भी लोकेंद्र के केबीसी के सफर में उनके साथ रहीं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *