उत्तराखंड में UPCL की ओर से शटडाउन का शेड्यूल जारी, 30 सितंबर तक पांच घंटे होगी बिजली कटौती……..

हल्द्वानी: ऊर्जा निगम की ओर से 33/11 केवी उपसंस्थान कालाढुंगी चौराहा से जुडे़ विभिन्न फीडरों में बुधवार से बिजली कटौती की जाएगी। एचटी लाइन और केबल बदलने और लापिंग-चापिंग के कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह शटडाउन 30 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में किया जाएगा।

23 और 24 सितंबर को बरेली रोड और रामपुर रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बरेली रोड फीडर के तहत बरेली रोड, धर्मपुरा, मंगलपड़ाव, बरेली रोड की गली नंबर एक से 11 तक, मेडिकल कालेज, एफटीआइ और हिमालय फार्म क्षेत्र शामिल हैं।

प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति
वहीं रामपुर रोड फीडर से रामपुर रोड, शीशमहल, हीरानगर, जेल, नीलकंठ अस्पताल, मेडिकल कालेज, रामपुर रोड की गली नंबर एक से 11 तक और महिला अस्पताल क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 25 और 26 सितंबर को बाजार तथा काठगोदाम रोड फीडर में शटडाउन रहेगा।

बाजार फीडर से बद्रीपुरा, आफिसर कालोनी, आनंद बाग, तहसील, सरस मार्केट, बाजार क्षेत्र, मल्ला गोरखपुर और पीडब्ल्यूडी कालोनी प्रभावित होंगे। काठगोदाम रोड फीडर के तहत कालाढूंगी रोड, बद्रीपुरा, पांडे निवास, कैनाल कालोनी, पंत कालोनी, सतीश कालोनी, संजय कालोनी, मुखानी और आनंदपुर क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।

बुधवार 30 सितंबर को गांधी नगर फीडर में शटडाउन रहेगा। इस दौरान अंबेडकर नगर, गांधी नगर, लाइन नंबर आठ व 16 और मंगलपड़ाव क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। ऊर्जा निगम ग्रामीण के ईई प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *