उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने से दिन में तेज धूप और गर्मी बढ़ गई है, जबकि पहाड़ों पर ठंडक का अहसास………

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, अब न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है।

पहाड़ों में रात को पारे में भारी गिरावट देखी जा रही है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। दिन में तेज धूप के बीच तपिश बेहाल कर रही है, वहीं सुबह-शाम मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जाने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में चटख धूप खिली रह सकती है।

कुमाऊं में आज का मौसम
बागेश्वर में हल्के बादल छाए हुए हैं, वहीं तीन सड़कें अभी भी बंद हैं। यहां अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बात पिथौरागढ़ की करें तो यहां आंशिक बादलों के बीच धूप खिली हुई है। वहीं चंपावत में हल्के बादलों के बीच धूप निकली है। यहां न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सरोवर की नगरी नैनीताल में आज हल्के बादलों के बीच धूप खिली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *