उत्तराखंड की राजनीति में कांग्रेस पार्टी में सियासी हलचल तेज, गणेश गोदियाल को मिला हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र…………

देहरादून: बीते दिनों पीएस चंदन जीना के घर पर ईडी की कार्रवाई से आहत पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। अब उनका पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो चुका है।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो गया है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य पद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा, अपने कर्मों की लड़ाई खुद लड़ेंगे। आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की मुहिम पर मेरी वजह से कोई आंच न आए, इसलिए पार्टी को भार मुक्त करने के लिए इस्तीफे की पेशकश की है।

बीते दिनों पीएस चंदन जीना के घर पर ईडी की कार्रवाई से आहत पूर्व सीएम हरीश रावत ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। अब उनका पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को प्राप्त हो चुका है। जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर राष्ट्रीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य से इस्तीफे की पेशकश करेंगे। रावत के इस कदम से कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से भी पेशकश लेकर मुलाकात करेंगे
पूर्व सीएम रावत ने कहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से इस्तीफे की पेशकश का पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे से पास अपनी पेशकश लेकर मुलाकात करूंगा। उन्होंने कहा, ऐसी कोई पेशकश नहीं है, जिससे किसी को नाराज होने की जरूरत है। आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की मुहिम में मेरी वजह से किसी तरह का व्यवधान न पहुंचे, इसके लिए इस्तीफे की पेशकश की है। जो हमारे कर्म होंगे हम उसकी लड़ाई खुद लड़ेंगे। इस लड़ाई में पार्टी को भार मुक्त किया है।

हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता है। उनका इस्तीफे की पेशकश का पत्र मिला है। वर्तमान में वे जिस पद है, उस पद रहते हुए सहयोग की अपेक्षा की जाती है। मेरे लिए उनके इस्तीफे पेशकश पर विचार करना संभव नहीं है, लेकिन पार्टी में पद पर रहते हुए भाजपा के खिलाफ अपने संकल्प को पूरा कर सकते हैं। :गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *