अब उत्तराखंड में फ्री में होगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आज CM धामी करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना की शुरुआत…….

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए आज से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी आसान होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवा भविष्य निर्माण योजना की शुरुआत करेंगे। इसके तहत युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री में कोचिंग दी जाएगी।

युवाओं के भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और इसकी जानकारी सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा शेयर की है। दरअसल, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं अब उन्हें अच्छी राहत मिलने वाली है। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे जिसके तहत राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

आर्थिक कारणों से हैं परेशान
बता दें कि सरकार का फोकस ऐसे छात्रों पर हैं, जिन्हें आर्थिक कारणों या उन्हें अपने इलाके में बेहतर कोचिंग की सुविधा नहीं मिल पा रही है और इससे उन्हें परीक्षा की तैयारी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन छात्रों को घर बैठे ही विशेषज्ञों से मार्गदर्शन और तैयारी के जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।

दिल्ली या देहरादून आना होता था
दरअसल, इस योजना का फायदा सबसे ज्यादा उन छात्रों को मिलेगा जो उत्तराखंड के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में रहते हैं। हालांकि, पहले बेहतर कोचिंग और आगे की पढ़ाई के लिए युवाओं को देहरादून, दिल्ली या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब जब उन्हें ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलेगी तो वह घर बैठे अपनी पढ़ाई और तैयारी जारी रख सकते हैं।

इन परीक्षाओं का नाम शामिल
इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षाओं, रक्षा सेवा परीक्षा, बैंकिंग, रेलवे और कर्मचारी चयन आयोग सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल हैं। साथ ही सामान्य प्रवेश परीक्षा, प्रबंधन अभिरुचि परीक्षा, अभियांत्रिकी में स्नातक अभिरुचि परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा समेत कई नाम शामिल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *