व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका :दिनेश सिंह…….
हरिद्वार: एस.एम.जे.एन. (पीजी) कॉलेज, हरिद्वार में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर यूको बैंक के कर्मचारियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके योगदान को समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया।
कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक गोविंद पुरी के मैनेजर दिनेश सिंह ने कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा को सम्मानित किया। अपने संबोधन में दिनेश सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे उनके व्यक्तित्व, चरित्र और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समाज को सही दिशा देने में शिक्षकों का योगदान सदैव अनुकरणीय रहा है।
इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों ने राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष विनय थपलियाल, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नलिनी जैन, डॉ. सुषमा नयाल, आशा शर्मा, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. रजनी सिंघल एवं वैभव बतरा को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। बैंक प्रतिनिधियों ने कहा कि यह दिन शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ शिक्षा के महत्व को समझने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम में यूको बैंक की ओर से सहायक मैनेजर मनीषा गौड़, प्रियांशु, अक्षय, शेरी अरोड़ा, शुभम नेगी और कृपानाथ उपस्थित रहे।
वहीं कॉलेज परिवार की ओर से कार्यालय अधीक्षक मोहन चंद पांडे, डॉ. विजय शर्मा, वैभव बतरा, डॉ. लता शर्मा, आशा शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. रेनू, नेहा शर्मा , रीना गिरि वालिया ,कुंवरपाल, ओमी चंद्र, देवेंद्र तथा कैलाश जोशी सहित कई शिक्षकों सहित कई लोग उपस्थित रहे।
