उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत………

देहरादून: लगातार हो रही भारी बरसात के कारण नदियों का जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत*

*लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी/नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा*

देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश तथा उससे नदियों का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों पर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *