उत्तराखंड के NIVH मे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दृष्टि बाधित बच्चों से किया संवाद, छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और लैब का भी अवलोकन किया………
देहरादून: राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में आदरणीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) जी एवं माननीय केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी और लैब का भी अवलोकन किया।
राष्ट्रपति महोदया का जीवन स्वयं में संघर्ष, सेवा और संकल्प की जीवंत मिसाल है। उनका वंचित वर्ग से विशेष लगाव, सादगीपूर्ण और तपस्वी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु अनेक योजनाएं चल रही हैं और उत्तराखंड सरकार भी इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और गरिमामय जीवन जीने के लिए आवश्यक शिक्षा, सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराना है।