आइये जानते है कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाने चाहिए, जानें कब और कैसे करें दीपदान……

हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ व पवित्र मानी गई है। इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है। इस दिन पवित्र नदी, घाटों व मंदिरों व घरों में दीपदान करने का खास अत्यधिक महत्व है। जानें कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीपक जलाने चाहिए।

यूं तो हर महीने पूर्णिमा तिथि आती है, लेकिन कार्तिक माह की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में खास महत्व है। कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। इस साल कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर 2025, बुधवार को है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने, दान-पुण्य करने के अलावा दीपदान करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस दिन देव दीपावली व गुरु नानक जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु पृथ्वी लोक पर मां लक्ष्मी के पास विचरण करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से साल भर की पूर्णिमाओं के पूजा का फल प्राप्त होता है। जानें कार्तिक पूर्णिमा के दिन कितने दीये जलाने चाहिए, कब और कैसे करना चाहिए दीपदान।

कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाने चाहिए: कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा या देव दीपावली पर विषम संख्या (जैसे 5, 7, 11, 21, 51 या 101) में दीपक जलाना शुभ होता है। हालांकि आप इच्छानुसार कितने भी दीये जला सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन 365 बाती वाली दीया जलाना अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर 365 बाती वाला दीया जलाने से सभी पूर्णिमाओं के पूजा व दीपदान के बराबर पुण्य मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमा पर कैसे करें दीपदान: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी आदि पवित्र नदियों में स्नान करके दीपदान का खास महत्व है। अगर नदी में स्नान करना संभव नहीं है तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें और इसके बाद दीपदान करें। इस दिन तुलसी व पीपल के पौधे के नीचे, घर के आंगन, बालकनी, छत व मुख्य द्वार पर दीपक रख सकते हैं। ध्यान रखें कि हर दीपक में शुद्ध घी या तेल का प्रयोग करना चाहिए। दीपक जलाते समय ‘ॐ नमो नारायणाय’ या ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने का क्या लाभ मिलता है: मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करने से जीवन में सुख-शांति व समृद्धि आती है। घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। दीपदान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति प्राप्त होती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान किस समय करना चाहिए: कार्तिक पूर्णिमा या देव दीपावली के दिन प्रदोष काल में पूजा व दीपदान करना अति उत्तम माना जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *