आप जान लीजिए किचन में ना रखे यें 5 चीजें, घर में छा जाती है नकारात्मकता…….

देहरादून: वास्तु शास्त्र और पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि यह घर की सेहत, समृद्धि और लक्ष्मी का स्थान मानी जाती है। ऐसे में यहां चीजें वास्तु के मुताबिक रखनी चाहिए।

किचन से जुड़े वास्तु नियम
अगर रसोई में गलत या बेकार चीजें रखी हों, तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन व सेहत पर असर पड़ सकता है। इसलिए किचन को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है। अगर आपकी रसोई में बेकार, टूटे-फूटे या इस्तेमाल में न आने वाले सामान रखे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक किचन में क्या नहीं रखना चाहिए।

टूटे या जले हुए बर्तन
अगर किचन में जला हुआ तवा, टूटा पतीला या दरार वाला बर्तन रखा है, तो यह अच्छा नहीं माना जाता। इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है और पैसों की दिक्कत हो सकती है। साथ ही घर में तनाव और झगड़े भी बढ़ सकते हैं।

पुराना या बार-बार इस्तेमाल किया हुआ तेल
एक ही तेल को बार-बार इस्तेमाल करना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। साथ ही वास्तु के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इससे घर का माहौल खराब हो सकता है और खर्चे भी बढ़ सकते हैं।

पुराने मसाले और सड़ा हुआ अनाज
अगर किचन में एक्सपायर या खराब हो चुका सामान रखा है, तो यह घर में रुकी हुई ऊर्जा का संकेत होता है। इससे पैसों की परेशानी और गंदगी बढ़ सकती है। इसलिए समय-समय पर किचन की सफाई और बेकार चीजों को हटाना जरूरी है।

झाड़ू और पोछा किचन में रखना
किचन को बहुत पवित्र जगह माना जाता है। यहां झाड़ू या गंदा पोछा रखना अशुभ माना जाता है। इससे लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और घर में आर्थिक परेशानी आ सकती है।

दवाइयां, बिल और कागज रखना
किचन में खाने के अलावा दूसरी चीजें जैसे दवाइयां, बिल या कागजात रखना सही नहीं माना जाता। इससे अव्यवस्था बढ़ती है और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

किचन को रखें हमेशा साफ
किचन को हमेशा साफ, सादा और व्यवस्थित रखें। सिर्फ खाने-पीने से जुड़ी चीजें ही रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-समृद्धि आती है।

नोट-

यह खबर सामान्य जानकारियों, धर्म ग्रंथों और विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *