PAN कार्ड आवेदन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से आधार के साथ ये प्रूफ भी होगा जरूरी, पढ़े पूरी खबर………
देहरादून: अगर आप नया PAN कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सरकार ने PAN कार्ड आवेदन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।
CSCeGov की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अब PAN कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड पर्याप्त नहीं होगा।
1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN कार्ड के नियम
नए नियमों के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड आवेदन के लिए आधार कार्ड के साथ जन्म तिथि (DOB) से संबंधित दस्तावेज भी अनिवार्य होगा।
यानी अब सिर्फ आधार के जरिए PAN बनवाने की सुविधा समाप्त हो जाएगी।
31 मार्च तक आसान मौका
अगर आप 31 मार्च 2026 तक PAN कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो अभी की तरह सिर्फ आधार कार्ड से ही आवेदन पूरा किया जा सकता है।
ऐसे में यह उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है, जो बिना अतिरिक्त दस्तावेज के PAN बनवाना चाहते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन PAN कार्ड के लिए आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन के मुख्य स्टेप्स:-
‘Apply Online’ पर क्लिक करें और Form 49A चुनें
‘Individual’ कैटेगरी सेलेक्ट करें
अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें
कैप्चा भरकर फॉर्म सबमिट करें और टोकन नंबर नोट करें
आधार OTP के जरिए e-KYC वेरिफिकेशन करें
पता और अन्य जानकारी भरें
ऑनलाइन फीस जमा करें
OTP वेरिफिकेशन के बाद फॉर्म सबमिट करें
e-KYC के जरिए आवेदन करने पर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती।
1 अप्रैल से किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत ?
नए नियम लागू होने के बाद PAN आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:
जन्म प्रमाण पत्र
वोटर आईडी कार्ड
10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
ड्राइविंग लाइसेंस
पासपोर्ट
मजिस्ट्रेट द्वारा प्रमाणित एफिडेविट
क्यों किया गया यह बदलाव-
सरकार का उद्देश्य PAN आवेदन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सटीक बनाना है।
DOB से जुड़े दस्तावेज अनिवार्य करने से फर्जी आवेदन और गलत जानकारी देने की संभावना कम होगी।
1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड बनवाना थोड़ा सख्त और दस्तावेज आधारित हो जाएगा।
इसलिए अगर आप बिना ज्यादा झंझट के PAN बनवाना चाहते हैं, तो 31 मार्च से पहले आवेदन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

